{"_id":"65073c4df7fcac38e30770c6","slug":"discounts-are-available-on-purchase-of-electric-vehicles-people-are-not-taking-interest-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-9673-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: इलेक्ट्रिक वाहन की खरीदारी पर मिल रही छूट, लोग नहीं ले रहे रुचि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: इलेक्ट्रिक वाहन की खरीदारी पर मिल रही छूट, लोग नहीं ले रहे रुचि
Sun, 17 Sep 2023 11:20 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 17 Sep 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वालों को सरकार पांच हजार से एक लाख रुपये तक की छूट दे रही है। इसके बाद भी जिले के लोग इन्हें खरीदने को लेकर रुचि नहीं दिखा रहे हैं। अब तक पोर्टल पर 250 आवेदन ही आए हैं, जिनमें से 150 के दस्तावेज अधूरे निकले। परिवहन विभाग की ओर से पहले आओ पहले पाओ के आधार पर छूट दी जा रही है।
सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर खरीदारों को सब्सिडी दे रही है। इसके लिए पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना होगा। 14 अक्तूबर 2022 से 13 अक्तूबर 2023 तक इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद करने वाले वाहन मालिक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। यह सब्सिडी सिर्फ एक ही वाहन के लिए मान्य होगी। दोपहिया और चौपहिया वाहन पर अधिकतम सब्सिडी क्रमशः पांच हजार रुपये और एक लाख रुपये सीधे खरीदार के खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन महेंद्र बाबू गुप्ता ने बताया कि जिले में योजना के दायरे में 950 इलेक्ट्रिक वाहन आए हैं। अभी तक पोर्टल पर करीब 250 आवेदन आ चुके हैं। इनमें से 150 आवेदन ऐसे पाए गए हैं, जिनके दस्तावेज पूरे नहीं हैं। ऐसे में डीलरों को दोबारा पोर्टल पर पूरे दस्तावेजों के साथ दोबारा अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। 100 आवेदन हैं, जो ठीक पाए गए। उन्हें पहले आओ पहले पाओ के आधार पर छूट दी जा रही है।