फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Disappointed in his loved ones due to the death of relief Indauri

राहत इंदौरी के निधन से उनके चाहने वालों में मायूसी

Tue, 11 Aug 2020 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Disappointed in his loved ones due to the death of relief Indauri
शायर डॉ. नवाज देवबंदी। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। शायर डॉ. राहत इंदौरी के निधन से उनकी शायरी के कद्रदानों, शायरों और कवियों में भी दुख की लहर है। दुख की एक वजह यह भी है कि राहत इंदौरी सहारनपुर में आयोजित अनगिनत मुशायरों में आए। अंतिम बार वह दो वर्ष पहले मेला गुघाल के तहत आयोजित मुशायरे में शामिल हुए थे। अमर उजाला ने राहत इंदौरी को लेकर सहारनपुर के कवियों और शायरों से बात कर राहत इंदौरी के साथ उनके अनुभवों के बारे में जानने का प्रयास किया।
विज्ञापन

राहत इंदौरी से प्रेरणा मिली : डॉ. नवाज देवबंदी
शायर डॉ. नवाज देवबंदी बताते हैं कि राहत इंदौरी ने उनकी पहली मुलाकात करीब 40 साल पहले 1982 में हुई थी। राहत इंदौरी देवबंद में आयोजित मुशायरे में आए थे। राहत ने नवाज देवबंदी से कहा था कि शायर बनने के लिए तीन से छह महीने चाहिए। डॉ. देवबंदी ने बताया कि उस समय उनके यह शब्द और कांधे पर हाथ रखना प्रेरणा बन गया। आज तक वह महसूस होता है। उनके साथ दुनिया के दर्जनों मुल्कों में मंच साझा किया। वह हमेशा छोटे शायरों को प्रमोट करते थे। उन्होंने राहत इंदौरी को मुशायरों की दुनिया का शहंशाह बताया। बताया कि उनकी तीन दिन पहले ही फोन पर बात हुई थी।
विज्ञापन

शायर के साथ ही बड़े इंसान भी थे राहत : राजन
गीतकार एवं वरिष्ठ कवि राजेंद्र राजन ने राहत इंदौरी के निधन को उर्दू जगत के लिए बड़ी क्षति बताया है। उनका कहना है कि राहत के जाने से मुशायरों की रौनत चली गई है। राजन का कहना है कि राहत इंदौरी जितने बड़े शायर थे। उतने ही बड़े इंसान भी थे। उनके साथ हिंदी कवि सम्मेलनों और उर्दू मुशायरों में कई बार शिरकत की। वो हिंदी और उर्दू दोनों ही भाषाओं के चाहने वालों के अजीज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शायरी से सिस्टम पर चोट करते थे : डॉ. शाद
शायर डॉ. नदीम शाद का कहना है कि राहत इंदौरी अपनी शाहरी में हमेशा हौसलों की बात करते थे। यदि उन्हें किसी से नाराजगी होती थी तो दिल में नहीं रखते थे। सरकारों और सिस्टम में खामियों पर भी उन्होंने चोट की। मुशायरों में नेताओं के मुंह पर ही अपनी शायरी के माध्यम से सब बात कह देते थे। उनका कहना है कि राहत इंदौरी की कमी हमेशा खलेगी।

कवि राजेंद्र राजन।

कवि राजेंद्र राजन।- फोटो : SAHARANPUR

शायर नदीम शाद

शायर नदीम शाद- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed