फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dirty water filled on the main road, villagers troubled

Saharanpur News: मुख्य मार्ग पर भरा गंदा पानी, ग्रामीण परेशान

Mon, 10 Jun 2024 03:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 10 Jun 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
Dirty water filled on the main road, villagers troubled
सहारनपुर, बेहट। क्षेत्र के गांव सलूनी के मजरे ढाबा में पानी की निकासी न होने के कारण आबादी का गंदा पानी पिछले दो साल से संपर्क मार्ग पर जमा हो रहा है। ग्रामीणों को इसी गंदे पानी से होकर आवाजाही करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

ब्लॉक मुजफ्फराबाद की ग्राम पंचायत सलूनी से ढाबा गांव को जोड़ने वाले मुख्य संपर्क सड़क मार्ग पर काफी हिस्से पर गंदा पानी भरा हुआ है। यह स्थिति पिछले दो साल से बनी है। ग्रामीण रामबीर, धर्मवीर, नरेश, मोहित, जयबीर, अमन कुमार राजकुमार, प्रदीप, सन्नी, कुलदीप, अनिल आदि ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में आबादी से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी नहीं है। पहले पानी की निकासी खेतों में हो जाती थी, लेकिन किसानों द्वारा पानी की निकासी खेतों में बंद कर दी गई, जिससे अब आबादी का गंदा पानी सड़क पर भर रहा है। शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हो रहा।
विज्ञापन



वर्जन : इस संबंध में कोई लिखित व मौखिक शिकायत नहीं आई है। ग्राम पंचायत सचिव से जानकारी कराई जाएगी। जल्द समाधान होगा। - अब्दुल वहाब, बीडीओ मुजफ्फराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed