फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dirt spread due to open drain, diseases spread due to waterlogging during rainy season

Saharanpur News: रजबहा खुला होने से फैली गंदगी, बरसात में जलभराव से पनप रही बीमारियां

Mon, 15 Sep 2025 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Dirt spread due to open drain, diseases spread due to waterlogging during rainy season
हसनपुर चौक से ताहरपुर तक रजबहे के दोनों तरफ दीवार नहीं।
पड़ताल
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। हसनपुर चौराहे से ताहरपुर टेलीफोन एक्सचेंज की ओर जाने वाले रजबहे से दर्जनों कॉलोनियों के लोग प्रभावित हैं। रजबहा कच्चा होने के कारण इसकी पटरियां अक्सर टूटकर पानी कॉलोनियों में घुस जाता है। इसकी वजह से एक ओर जहां गंदगी रहती है, वहीं दूसरी ओर जलभराव के कारण बीमारियां फैलने का खतरा रहता है।
समस्या को लेकर क्षेत्रवासी अरविंद कुमार ने मेरी आवाज सुनो कॉलम के लिए समस्या भेजी थी। समस्या को 14 सितंबर के संस्करण में प्रकाशित किया गया। साथ ही समस्या जानने के लिए पड़ताल की गई, जिसमें बदहाली नजर आई। पड़ताल के दौरान लोगों ने बताया कि रजबहे की सफाई एक साल से नहीं हुई है। हर जगह घास उगी हुई है और बरसात में जलभराव, गंदगी फैल रही है। इससे बीमारियों का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

-- बोले निवासी
- जयपाल सिंह ने बताया कि किसी भी प्रकार की चहारदीवारी नहीं होने से आए दिन हादसे होते हैं। 2020 से सुनते आ रहे हैं कि रजबहे का सुंदरीकरण कराया जाएगा। रजबाहे के पास से गुजर रही सड़क की चौड़ाई कम होने से अधिक भीड़ रहती है। रजबाहे के पास करीब 20 कॉलोनी के लोग निवास करते हैं। फिर भी समस्या का कोई हल नहीं करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मोहन शर्मा ने बताया कि एक साल से रजबहे कर सफाई नहीं हुई है। इस कारण रजबहे की हालत बहुत जादा खराब हो चुकी है। दोनों ओर घास उग गई है। मच्छर, गंदगी से बीमारी फैलने का खतरा है। शिकायत करने पर भी को ध्यान नहीं देता। इससे आस-पास स्थित कॉलोनियों की भी हालत खराब हो रही है। ज्वालाजी एन्कलेव, राजौरी गार्डन, शिव विहार सिद्धांत गार्डन आदि कॉलोनियां स्थित है।

- मोनिका सैनी ने बताया कि रजबाहा दर्जनों कॉलोनियों के पास से होकर गुजरता है। बरसात में रजबाहे के ओवरफ्लो हो जाने पर गंदा पानी कॉलोनी में आ जाता है। इससे कॉलोनी में जलभराव, बीमारी फैलने की समस्या पैदा होती है। जलभराव के कारण पर कीचड़ हो जाता है। इससे वाहन कई बार चोटिल हो जाते हैं।

हसनपुर चौक से ताहरपुर तक रजबहे के दोनों तरफ दीवार नहीं।

हसनपुर चौक से ताहरपुर तक रजबहे के दोनों तरफ दीवार नहीं।

हसनपुर चौक से ताहरपुर तक रजबहे के दोनों तरफ दीवार नहीं।

हसनपुर चौक से ताहरपुर तक रजबहे के दोनों तरफ दीवार नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed