फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dirt found in roadways buses, fine imposed

Saharanpur News: रोडवेज बसों में मिली गंदगी, लगाया जुर्माना

Fri, 24 Feb 2023 11:09 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 24 Feb 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Dirt found in roadways buses, fine imposed
सहारनपुर। रोडवेज बसों की साफ-सफाई को लेकर परिवहन निगम खासा गंभीर है। इसके बाद भी चालक-परिचालक और फोरलेन लापरवाह बने हुए हैं। शुक्रवार को क्षेत्रीय प्रबंधक ने रोडवेज बसों का निरीक्षण किया तो उनमें गंदगी मिली। जिस पर उन्होंने जुर्माना लगाते हुए भविष्य के लिए चेतावनी दी।
विज्ञापन

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक संजय कुमार ने बसों की सफाई व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए हैं। रोडवेज की कोई भी बस बिना साफ-सफाई के आगे न बढ़े। समय-समय पर अधिकारी मॉनीटरिंग करें। यदि बस में सफाई नहीं मिलती है तो संबंधित चालक-परिचालक पर जुर्माना लगाया जाए, लेकिन यहां साफ-सफाई को लेकर कुछ चालक-परिचालक गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। इसका खुलासा शुक्रवार को क्षेत्रीय प्रबंधक परवेज बशीर के निरीक्षण में हुआ। रेलवे रोड बस अड्डे से संचालित होने वाली दो बसों में गंदगी मिलने पर आरएम ने नाराजगी जताई और संबंधित बसों के चालक-परिचालक के साथ-साथ फोरलेन पर जुर्माना लगाया। चेतावनी दी कि यदि दोबारा बस में गंदगी मिली तो दोगुना जुर्माना लगाने के साथ विभागीय कार्रवाई भी होगी। क्षेत्रीय प्रबंधक ने मुजफ्फरनगर डिपो पहुंचकर होली को लेकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ सेवा प्रबंधक गौरव पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed