{"_id":"6778311b05a227d41606cb6a","slug":"diploma-pharmacists-staged-a-sit-in-protest-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-139623-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: डिप्लोमा फार्मासिस्टों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: डिप्लोमा फार्मासिस्टों ने दिया धरना
Sat, 04 Jan 2025 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 04 Jan 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने शुक्रवार को एडी हेल्थ कार्यालय पर धरना दिया। इसके बाद 24 सूत्री मांगपत्र एडी हेल्थ के माध्यम से मुख्यमंत्री को प्रेषित किया। फार्मासिस्टों ने चेताया कि यदि उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
धरने में फार्मासिस्टों ने उच्च पदों के वेतनमान पद योग्यता एवं दायित्व के अनुरूप न किए जाने पर रोष जताया। उन्होंने पदनाम परिवर्तित किए जाने, औषधीय नुस्खा लिखने का अधिकार दिए जाने, पदों के सृजन के मानक में संशोधन किए जाने समेत संवर्ग की अन्य लंबित मांगों को पूरा करने की मांग की। एसोसिएशन के मंडलीय अध्यक्ष नैनलाल कुड़ियाल ने कहा कि महानिदेशालय स्तर पर अधिकारियों की उदासीनता के कारण लंबे संगठन से वार्ता नहीं की जा रही है, जिस कारण समस्याओं का निस्तारण नहीं हो रहा है।
जिला मंत्री अनिल पंवार ने कहा कि अगर 24 सूत्रीय मांगपत्र पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो 31 जनवरी को लखनऊ में धरना दिया जाएगा। इस दौरान मनोज त्यागी, उमा शंकर भट्ट, संजीव शर्मा, पीएस पटवाल, सुखदेव असवाल, प्रदीप, सरस्वती चौहान, अनीता पुरी, भूपेंद्र यादव, जितेंद्र, वेदपाल, अमित, योगेश आदि रहे।