फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   DIOS office protested at

डीआईओएस दफ्तर पर धरना

Tue, 29 Mar 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 29 Mar 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
DIOS office protested at
डीआईओएस कार्यालय पर मांगों को लेकर धरना देते माध्यमिक शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना दिया। चेतावनी दी कि समस्या समाधान न होने पर प्रतिदिन धरना दिया जाएगा। 
विज्ञापन


सोमवार को संगठन से जुड़े शिक्षक बड़ी संख्या में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर एकत्र हुए। जिलाध्यक्ष अभ्भन सिंह और हरीपाल सिंह ने कहा कि बाबा सिद्ध इंटर कॉलेज सोना अर्जुनपुर के शिक्षकों और कर्मचारियों का माह फरवरी का वेतन जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से पारित नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


माह फरवरी के वेतन से आयकर का संपूर्ण भुगतान किया जाता है। 31 मार्च तक वेतन निर्गत न होने की स्थिति में आयकर का भुगतान भी नहीं हो पाएगा। 

 ऐसी स्थिति में आयकर विभाग से सभी आयकर दाता शिक्षकों को आर्थिक दंड होना निश्चित है। ऐसी परिस्थितियों की जानकारी विभाग को होने के बावजूद वेतन आहरित न करके शिक्षकों का मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 वेतन वितरण अधिनियम की व्यवस्था को भी बाधित करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनिल शर्मा, वीके अग्रवाल, डॉ. सुशील पुंडीर, अभ्भन सिंह, डॉ. बृजमोहन द्विवेदी, नेत्रपाल सिंह चौहान, ब्रिजेश पुंडीर, राजेश यादव, योगेश सैनी, प्राची रावत, सुधा शुक्ला आदि ने संबोधित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed