{"_id":"6733a56230233a12ca0ef364","slug":"dimple-soham-saloni-and-ruhi-won-the-table-tennis-matches-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-135886-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: टेबल टेनिस में डिंपल, सोहम, सलोनी और रूही ने जीते मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: टेबल टेनिस में डिंपल, सोहम, सलोनी और रूही ने जीते मुकाबले
Wed, 13 Nov 2024 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 13 Nov 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला स्तरीय जूनियर बालक एवं बालिका टेबल टेनिस प्रतियोगिता मंगलवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई। बालिका वर्ग में डिंपल, सलोनी और रूही नवाज तथा बालक वर्ग में सोहम, जितामन, सार्थक और आयांश ने बाजी मारी।
प्रतियोगिता का आयोजन खेल अधिकारी अनिमेष सक्सेना की देखरेख में हुआ। इसमें जनपद के 48 बालकों और 29 बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक शर्मा ने किया। खिलाड़ियों ने जोश के साथ प्रतिभाग करते हुए प्रतियोगिता में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। समापन पर पुरस्कार वितरण अलंकार किशोर के हाथों किया गया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में जतिन, रेनू त्रिपाठी, शगुन आदि का सहयोग रहा।
-- -- --
प्रतियोगिता का परिणाम
आयु वर्ग-- -- पहला बालक/बालिका-- -- -दूसरा बालक/बालिका-- -- -- -- तीसरा बालक/बालिका
विज्ञापन
अंडर-13-- -सोहम/डिंपल-- -- -- -- -- -- सक्षम/साक्षी-- -- -- -- -- -- -- -कनब/जिया
अंडर-15-- -जितामन/सलोनी-- -- -- -- -- आयांश/सृष्टि-- -- -- -- -- -- -- वर्धन/डिंपल
अंडर-17-- -जितामन/रूही नवाज खान-- -- आयांश/सलोनीपाल-- -- -- -- -ईशान/डिंपल
डबल्स-- -- सार्थक-आयांश/रूही-सलोनी-- -जितामन-सोहम/सृष्टि-डिंपल-- -वर्धन-ईशान/शगुन-जिया
विज्ञापन
प्रतियोगिता का आयोजन खेल अधिकारी अनिमेष सक्सेना की देखरेख में हुआ। इसमें जनपद के 48 बालकों और 29 बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक शर्मा ने किया। खिलाड़ियों ने जोश के साथ प्रतिभाग करते हुए प्रतियोगिता में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। समापन पर पुरस्कार वितरण अलंकार किशोर के हाथों किया गया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में जतिन, रेनू त्रिपाठी, शगुन आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
प्रतियोगिता का परिणाम
आयु वर्ग
विज्ञापन
अंडर-13
अंडर-15
अंडर-17
डबल्स