सहारनपुर। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष जेपीएस राठौर ने कहा कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने पर आतंकवादियों के दुस्साहस टूटा है।
बृहस्पतिवार को देहात विधानसभा क्षेत्र के वर्चुअल कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए जेपीएस राठौर ने कहा कि यह मोदी सरकार का कुशल और सुदृढ़ नेतृत्व है, जिसके कारण चीन को भी पीछे हटना पड़े। पीएम ने खुद लेह जाकर सेना का मनोबल बढ़ाया। उनके नेतृत्व में देशवासी खुद को पूरी तरह सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। हम सौभाग्यशाली हैं कि हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसा नेतृत्व मिला है। एक तरफ जहां स्वास्थ्य की दृष्टि से विश्व के अग्रणी देशों में भी कोरोना महामारी में व्यवस्थाएं चरमरा गईं हैं, वहीं भारत में प्रधानमंत्री की दूर दृष्टि की वजह से हालात काफी ठीक हैं। उन्होंने लॉकडाउन के दौरान जनता की सेवा करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं को साधुवाद दिया। सम्मेलन में देहात विधानसभा प्रभारी डॉ. सुभाष चंद शर्मा, महापौर संजीव वालिया, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, रविंद्र मोल्हू ने भी विचार रखे। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष राकेश जैन और संचालन महामंत्री विपिन कुमार ने किया।इसमें पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुकेश चौधरी, कुलबीर राणा, मामचंद पांचाल, मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग, दुष्यंत यादव, अमित चौधरी, आदित्य भारद्वाज, मुनेश त्यागी, विपिन राणा, उमेश धीमान, संजय कुमार, अरुण यादव, रिशु भारद्वाज सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।