फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Digital arrest made one lakh and cyber thugs cheated 1.25 lakh

Saharanpur News: डिजिटल अरेस्ट कर एक लाख और साइबर ठगों ने सवा लाख ठगे

Wed, 24 Dec 2025 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 24 Dec 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Digital arrest made one lakh and cyber thugs cheated 1.25 lakh
गंगोह। व्हाट्सएप कॉलिंग के जरिए डिजिटल अरेस्ट करते हुए साइबर ठगों ने मोहल्ला गुलाम औलिया निवासी सरफराज से एक लाख रुपये की ठगी कर ली। उधर, साइबर ठगों ने नकुड़ निवासी मोहीन राव के खाते से 1.27 लाख रुपये की नगदी पार कर दी।
विज्ञापन


गंगोह निवासी पीड़ित सरफराज ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 22 दिसंबर को दोपहर उनके पिता इंतजार के व्हाट्सएप नंबर पर दुबई में कार्यरत मामा के लड़के दानिश की फोटो लगी फर्जी आईडी से कॉल और मेसेज आए। कॉल करने वाले ने खुद को दानिश बताकर भरोसे में लिया और बैंक व ट्रांजेक्शन से जुड़ी बातें करते हुए आधार से संबंधित जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद खुद को बैंक कर्मचारी व एजेंट बताकर अलग-अलग नंबरों से कॉल कर पिता को डिजिटल अरेस्ट कर लिया।
विज्ञापन

आरोप है कि ठगों ने फोनपे व बैंक के माध्यम से चार बार में 49 हजार, एक हजार, 25 हजार और 25 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। बाद में कॉल करने पर आरोपी ने बात करने से इंकार कर दिया। परिजनों से बातचीत करने पर पता चला कि दानिश का इस घटना से कोई संबंध नहीं है और उसकी फोटो व नाम का दुरुपयोग किया गया। पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नकुड़ के मुहल्ला बंजारान निवासी मोहीन राव ने तहरीर देकर बताया कि सुबह करीब नौ बजे उसके मोबाइल फोन पर बैंक खाते से एक लाख 27 हजार रुपये निकलने का मेसेज आया। खाते से रुपये कटने के बाद उसने अपनी बैंक शाखा में पहुंचकर इस संबंध में जानकारी ली। वहां बैंक कर्मचारी ने बताया कि उसके खाते से फर्जीवाड़ा कर रकम निकाली गई है। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर साइबर हेल्प डेस्क की टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed