{"_id":"68e6ac0980c1708e16079b2d","slug":"dig-made-the-girl-students-aware-and-told-them-abdig-made-the-girl-students-aware-and-told-them-about-cyberout-cyber-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-160517-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: डीआईजी ने छात्राओं को किया जागरूक, साइबर के बारे में बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: डीआईजी ने छात्राओं को किया जागरूक, साइबर के बारे में बताया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत दिल्ली रोड स्थित पाइनवुड स्कूल में जागरुकता कार्यक्रम हुआ। इसमें डीआईजी अभिषेक सिंह ने कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य है कि हर महिला और बालिका न केवल सुरक्षित महसूस करे, बल्कि वह अपने अधिकारों के प्रति भी सजग और सशक्त हो।
उन्होंने छात्राओं को पुलिस-प्रशासन की विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया। इसके साथ ही साइबर सुरक्षा को लेकर विशेष जानकारी दी गई, जिसमें बताया गया कि ओटीपी, पासवर्ड या व्यक्तिगत जानकारी किसी से भी साझा न करें। अनजान लिंक न खोलें और किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करें। कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं और शिक्षकों को पंपलेट के माध्यम से भी जानकारी वितरित की गई। इस मौके पर एसपी सिटी व्योम बिंदल, एसपी यातायात सिद्धार्थ वर्मा, स्कूल प्रधानाचार्य संजीव जैन, सुरेंद्र चौहान आदि रहे।