{"_id":"62f55277410afd7d2d37b63f","slug":"dig-dm-ssp-participated-in-cycle-rally-saharanpur-news-mrt600836044","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईजी, डीएम, एसएसपी साइकिल रैली में हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईजी, डीएम, एसएसपी साइकिल रैली में हुए शामिल
विज्ञापन
निगम द्वारा निकाली गयी तिरंगा अभियान के तहत निकली साइकिल रैली में भाग डीआइजी डीएम एसएसपी मेयर नग?
- फोटो : SAHARANPUR
डीआईजी, डीएम, एसएसपी साइकिल रैली में हुए शामिल
सहारनपुर। नगर निगम की ओर से सर्किट हाउस से तिरंगा साइकिल रैली हसनपुर चौक, दिल्ली रोड, कोर्ट रोड, जीपीओ रोड व अग्रसेन चौक होते हुए निकाली गई। रैली गांधी पार्क जनमंच पहुंच कर संपंन हुई।
लोगों को हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक करने के लिए निकाली गई तिरंगा साइकिल रैली को मेयर संजीव वालिया व नगरायुक्त गजल भारद्वाज ने सर्किट हाउस से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मेयर संजीव वालिया, डीआईजी सुधीर कुमार सिंह, डीएम अखिलेश सिंह, एसएसपी डॉ. विपिन ताडा, नगरायुक्त गजल भारद्वाज, सिटी मजिस्ट्रेट विवेक चतुर्वेदी के अतिरिक्त अंतर्राष्ट्रीय साइक्लिस्ट बाबूराम सैनी, साइकिल मोटीवेशन क्लब के अध्यक्ष प्रेम सिंह के नेतृत्व में अनेक साइक्लिस्ट, अभिनव सक्सेना के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली गई।
रैली में स्टेडियम खिलाड़ियों की टीम, डिप्टी वार्डन मोहम्मद आलम, स्टाफ आफिसर अशोक सैनी व सरदार एमपी सिंह चावला, सिविल डिफेंस के वार्डन तिरंगे के साथ साइकिल चलाते हुए जनमंच तक पहुंचे। जनमंच में मेयर संजीव वालिया, विधायक राजीव गुंबर, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन और नगरायुक्त गजल भारद्वाज ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। रैली में प्रतिभाग करने वाले साइक्लिस्ट को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। सतेंद्र तिवारी, नगर स्वास्थय अधिकारी डॉ. कुनाल जैन, रवीश चौधरी, दिनेश यादव, सुधीर शर्मा आदि मौजूद रहे। अपर नगरायुक्त राजेश यादव ने अतिथियों का आभार जताया। संचालन डॉ. वीरेंद्र आजम ने किया।