फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   DIG did annual inspection of police line and office

Saharanpur News: डीआईजी ने किया पुलिस लाइन, कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण

Thu, 10 Apr 2025 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
DIG did annual inspection of police line and office
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। डीआईजी अजय कुमार साहनी ने पुलिस लाइन और पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं सही पाए जाने पर संतोष व्यक्त किया।
डीआईजी ने बुधवार को सुबह पुलिस लाइन पहुंचकर परेड की सलामी ली। इसके बाद उन्होंने भोजनालय में खाने की गुणवत्ता की जांच की और शस्त्रागार का निरीक्षण किया। आवासीय बैरक और पुलिस लाइन परिसर में साफ-सफाई के साथ जरूरी सुविधाओं की जांच की। परिवहन शाखा का निरीक्षण कर अभिलेखों का अवलोकन करने के साथ ही वाहनों की जांच करते हुए कर्मचारियों की समस्याओं को सुना।
विज्ञापन

पुलिस कार्यालय के सभागार में जिले में रहने वाले पुलिस पेंशनरों और अभियोजन अधिकारियों की गोष्ठी लेकर उनकी समस्याओं को सुना और निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। डीआईजी ने प्रधान लिपिक शाखा, आंकिक शाखा, डीसीआरबी, स्थानीय अभिसूचना इकाई, महिला सेल, विशेष जांच प्रकोष्ठ, साइबर सेल आदि शाखाओं का निरीक्षण किया और जनप्रतिनिधियों से वार्ता की। इस दौरान एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, एसपी सिटी व्योम बिंदल, एसपी देहात सागर जैन, एसपी यातायात सिद्धार्थ वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed