{"_id":"63ebd9d2be63f57e6903e560","slug":"dig-and-ssp-assure-security-to-entrepreneurs-saharanpur-news-c-14-1-118402-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: डीआईजी और एसएसपी ने उद्यमियों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: डीआईजी और एसएसपी ने उद्यमियों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा
Wed, 15 Feb 2023 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 15 Feb 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
सरसावा। पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र पहुंचे डीआईजी तथा एसएसपी ने उद्यमियों को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त करते हुए कहा कि पुलिस की गश्त जारी रहेगी। लूटपाट का शिकार हुए प्रबंधक के मामले का भी जल्दी ही खुलासा कर दिया जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने उद्यमी से भी सहयोग की अपेक्षा जताई।
मंगलवार को शाम साढ़े 6 बजे के करीब डीआईजी अजय साहनी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन ताडा पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र पहुंचे। जहां उन्होंने उद्यमियों के साथ सुरक्षा के मुद्दे को लेकर बैठक की। डीआईजी अजय साहनी ने उद्यमियों को आश्वासन दिया की प्रदेश में भयमुक्त माहौल बनाने के लिए अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसीलिए प्रदेश में उद्यमियों तथा व्यापारियों का विश्वास बढ़ा है। पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र भी सुरक्षा की दृष्टि से अछूता नहीं है। पुलिस लगातार औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा के लिए कार्य कर रही है। इसी के तहत औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस चौकी स्थापित कर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। जहां पुलिसकर्मी दिन रात औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा करते हैं। बीते दिनों एक उद्यमी के प्रबंधक के साथ हुई लूटपाट का खुलासा कर अपराधियों को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ. विपिन ताडा ने उद्यमियों से अपेक्षा जताई कि वे सुरक्षा को लेकर स्वयं भी सतर्क रहें तथा कोई भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा अवांछनीय गतिविधि होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। अपने उद्यम क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगवाए। जिससे असामाजिक तत्व कोई भी हरकत करने से पहले सौ बार सोचे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उद्यमियों को विश्वास दिलाया कि पुलिस की गश्त लगातार जारी रहेगी। इस दौरान मुकेश शर्मा, अनुपम गुप्ता, डीके बंसल, सुधाकर अग्रवाल, दिनेश माहेश्वरी, वरुण अग्रवाल, आशीष भारद्वाज, राजीव आनंद, प्रमोद गर्ग, मनोज गोयल, अनिल गुप्ता, रवि वैश्य, मनोनीत कुमार, सुमित चौधरी, गणपत राय, इंद्र मल्होत्रा, अनुज महेश्वरी, नवीन विज, मनु बंसल, इंदरप्रीत सिंह आदि उद्यमी मौजूद रहे।