फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Diesel being brought for railway was stolen

रेलवे के लिए आ रहे डीजल की हो रही थी चोरी

Tue, 19 Jan 2021 09:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 09:32 PM IST
विज्ञापन
Diesel being brought for railway was stolen
रेलवे के लिए लाए जा रहे डीजल की हो रही थी चोरी
विज्ञापन

सहारनपुर। नजीजाबाद से रेलवे डिपो के लिए भेजे जा रहे टैंकर से डीजल की चोरी की जा रही थी। इसका खुलासा जांच कमेटी की पड़ताल में हुआ है। टैंकर के चैंबरों की जांच करने पर इसमें 98 लीटर से अधिक डीजल की चोरी पकड़ी गई है। इस मामले में पूर्ति विभाग की ओर से एक मिस्त्री और टैंकर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
कुछ दिन पहले थाना कुतुबशेर पुलिस ने भैरो मंदिर के पास एक टैंकर पकड़ा था। टैंकर से डीजल चोरी का संदेह होने पर जांच कराई गई तो चालक और उसका साथी भाग गए थे। टैंकर को कब्जे में ले लिया गया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर भी डीजल चोरी का मामला वायरल हुआ था। प्रकरण की जांच के लिए डीएम अखिलेश सिंह ने कमेटी बनाई। इसमें पूर्ति निरीक्षक हृदयेश कुमार, पूर्ति निरीक्षक दीपांकर शर्मा, बीपीसीएल एरिया मैनेजर विशंबर सिंह और रेलवे डिपो इंचार्ज दिनेश कुमार सहित अन्य सदस्यों को शामिल किया गया।
विज्ञापन

जांच में पता चला कि टैंकर में चार चैंबर हैं। हर चैंबर की क्षमता 5000 लीटर की है। चैंबरों की मोटाई का मानक सही मिला। मगर डिप रोड से माप करने पर 98.04 लीटर डीजल कम पाया गया। टीम ने डीजल की अवैध बिक्री और मिलावट की आशंका जाहिर की। जांच टीम ने इस मामले में फव्वारा चौक के पास दुकान करने वाले मिस्त्री टिल्लू और टैंकर चालक की भूमिका को संदिग्ध माना है। इसलिए इन दोनों के खिलाफ थाना कुतुबशेर में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी सतीश चंद्र मिश्रा का कहना है कि अब तक की जांच में डीजल चोरी का मामला सामने आ गया है। टैंकर के डीजल के नमूनों की जांच कराई जाएगी। चोरी किया जाने वाला डीजल कहां सप्लाई हो रहा था। इसकी जानकारी आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही पता चल पाएगा। वहीं, थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

--------
रेलवे के डीजल की लगातार होती रही है चोरी
- रेलवे डिपो के लिए आने वाले डीजल की चोरी के मामले पहले भी सामने आते रहे हैं। दो साल पहले भी तीन आरोपी पकड़े गए थे। इसके बाद भी यह सिलसिला थामा नहीं है। डीजल चोरी के खेल में टैंकर के चालक परिचालकों के अलावा मिस्त्री, पंप संचालकों और रेलवे स्टाफ पर आशंका जताई जाती रही है। वहीं, थाना कुतुबशेर प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों के पकड़े जाने के बाद ही डीजल चोरी से जुड़े नेटवर्क का पूरा पता चल पाएगा। इसकी विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed