फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Did not wait for guidelines, opened shops

नहीं किया गाइडलाइन का इंतजार, खोल दी दुकानें

Mon, 07 Jun 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Did not wait for guidelines, opened shops
सहारनपुर। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले कम होने और सोशल मीडिया पर अनलॉक होने की खबरें वायरल होने के बाद कर्फ्यू के बीच शहर में कुछ जगहों पर बाजार खुल गए। अनलॉक के लिए व्यापारियों और नागरिकों ने जिला प्रशासन की गाइड लाइन जारी होने का इंतजार नहीं किया। बाजारों में भीड़ रही और कोरोना गाइड लाइन का उल्लंघन होता नजर आया। कई जगहों पर जाम की स्थिति बनी।
विज्ञापन

सोमवार को रेलवे रोड पर ऐसी भी दुकानें खुली रहीं, जो कर्फ्यू के दौरान नहीं खुलनी चाहिए थीं। इसी तरह मोरगंज बाजार, चौक फव्वारा और सब्जी मंडी में भीड़ रही। इसके अलावा कोर्ट रोड, दिल्ली रोड, खानआलमपुरा, चकराता मार्ग, अंबाला रोड, खलासी लाइन, शारदानगर, हकीकतनगर, नुमाइशकैंप सहित कई जगहों पर आवश्यक सेवाओं के अलावा बिना अनुमति के व्यापारियों ने दुकानें खोल ली। इसी वजह से सड़कों पर भी लोगों की खूब आवाजाही रही। मोरगंज बाजार, सब्जी मंडी पुल और दाल मंडी पुल पर जाम की स्थिति बनी रही और सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं किया गया। वहीं, घंटाघर, कोर्ट रोड स्थित चंद्रनगर चौकी, सिविल लाइन चौकी, चौधरी चरण सिंह चौक, जनकपुरी चौक, कल्पना तिराहा, नकुड़ तिराहा, चिलकाना रोड, नवाबगंज चौक सहित मुख्य मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया। मास्क न लगाने और बेवजह घरों से बाहर निकलने वाले लोगों के चालान काटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed