फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Diarrhea and vomiting patients started increasing with the heat

गर्मी के साथ ही बढ़ने लगे दस्त और उल्टी के रोगी

Mon, 11 Apr 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Diarrhea and vomiting patients started increasing with the heat
जिला अस्पताल मरीजो को देखते चिकित्सक बीएस सोढ़ी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। गर्मी लगातार बढ़ रही है। अप्रैल माह चल रहा है, जिसमें अधिकतम तापमान 38 से 39 डिग्री तक पहुंच गया है। गर्मी में पसीना अधिक बहना, पानी का कम पीना तथा दूषित भोजन करना सेहत पर भारी पड़ रहा है। एसबीडी जिला अस्पताल में फिजीशियन की ओपीडी में प्रतिदिन 50 से 60 मामले उल्टी और दस्त के पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. बीएस सोढ़ी ने बताया कि गर्मियों में पेट खराब होने के दो बड़े कारण हैं, जिनमें पहला कारण दूषित या बासी भोजन करना और दूसरा कम पानी पीना है। ऐसे में लोगों को गर्मियों में खान और पान में विशेष एहतियात बरतने की जरूरत रहती है। धूप में निकलने से पहले खूब पानी पीकर निकलें। खास बात यह है कि जो पानी पी रहे हैं वह शुद्घ और साफ हो। बासी भोजन ना करें। जो भी खाएं वह ताजा हो। उन्होंने बताया कि फिजीशियन की ओपीडी में दो चिकित्सकों के पास दिन में 300 से 400 मरीज प्रतिदिन आ रहे हैं, जिनमें से 50 से 60 मरीज उल्टी और दस्त के हैं। वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. अनिल कुमार वोहरा की सलाह है कि गर्मियों में तेज मसाले और बाहर का भोजन खासकर रेहड़ियों पर बिकने वाला फास्ट फूड न खाएं। अधिक से अधिक पानी, नींबू पानी, शिकंजी आदि पीयें। कोशिश करें कि यह पेय पदार्थ घर के ही बने हों, क्योंकि उनमें सफाई अधिक रहती है।
विज्ञापन

उल्टी और दस्त से बचने को यह करें
-अधिक से अधिक पानी पीयें, जूस, शिकंजी, नींबू पानी आदि घर का ही बना पीयें।
-बासी भोजन न खाएं यानी रात का बना भोजन सुबह और सुबह का बना भोजन शाम को न खाएं।
-अधिक से अधिक सलाद, जिसमें खीरा, ककड़ी हो खाएं।
-भोजन कम खाएं, पानी अधिक पीयें।
-दही, लस्सी आदि का सेवन करें।
-रसदार फल जैसे संतरा, मौसमी, अंगूर आदि खाएं।
-रेहड़ी और शादियों आदि में बनने वाले भोजन में मसाले अधिक होते हैं खाने से परहेज करें।
-हल्के रंग के और सूती पस्त्र पहनें।

जिला अस्पताल लगी मरीजो की लाइन

जिला अस्पताल लगी मरीजो की लाइन- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed