फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dhyana Gurjar gang had robbed the paint businessman's house

ध्याना गुर्जर गैंग ने डाली थी पेंट कारोबारी के घर डकैती

Fri, 08 Apr 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Dhyana Gurjar gang had robbed the paint businessman's house
ध्याना गुर्जर गैंग ने डाली थी पेंट कारोबारी के घर डकैती
विज्ञापन

सहारनपुर। शहर के पॉश एरिया अहमदबाग में पेंट कारोबारी सरदार पृथ्वी पाल सिंह के घर दिन-दहाड़े सीबीआई के अधिकारी बनकर लूटपाट करने वाले पांच बदमाशों को क्राइम ब्रांच और कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ में गोली लगने से कोतवाली सदर बाजार इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह व सिपाही अमरदीप घायल हुए है, जबकि पुलिस की गोली से तीन बदमाश घायल हुए है। मौके से पुलिस ने पांच बदमाशों को दबोच लिया, जबकि गैंग लीडर कुख्यात ध्याना गुर्जर भागने में सफल रहा। पुलिस ने बदमाशों के पास से लूट का सामान बरामद किया है।
एसएसपी आकार तोमर ने पत्रकार वार्ता में बताया कि अहमदबाग निवासी रंग कारोबारी पृथ्वी पाल सिंह के घर तीन अप्रैल को दिन दहाड़े बदमाश सीबीआई अफसर बनकर घुसे और नकदी एवं लाखों के जेवरात लूट ले गए थे। इस वारदात के खुलासे के तीन पुलिस टीमें लगी थी। एसएसपी ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर रात कोतवाली सदर बाजार पुलिस को सूचना मिली कि कुछ बदमाश आवास-विकास के पीछे जंगल में दो कारों से आए हुए हैं, जो किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। कोतवाली सदर बाजार के इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने पुलिस टीम और क्राइम ब्रांच की टीमों ने बदमाशों की घेराबंदी कर दी। इस दौरान मुठभेड़ में गोलियां चली जिसमें इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह व क्राइम ब्रांच के सिपाही अमरदीप घायल हुए। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से बदमाश सुमित मलिक, अशोक खारी, कपिल निवासीगण एमडीए की राम गंगा विहार कॉलोनी मुरादाबाद घायल हो गए। पुलिस ने घेराबंदी कर इन तीनों बदमाशों के अलावा विकास शर्मा निवासी कथना मथना थाना अछौड़ा जनपद संभल व योगेंद्र निवासी रामपुर जनपद अमरोहा को गिरफ्तार कर लिया, जबकि गैंग लीडर संभल का कुख्यात बदमाश व हिस्ट्रीशीटर ध्याना गुर्जर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। आरोपियों के पास से पृथ्वीपाल के यहां हुई लूट का सामान बरामद हुआ है। घायल बदमाशों और पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

कारोबारी के मित्र के सिनेमा में मैनेजर था सुमित, की थी रेकी
एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए सुमित मलिक ने ही डकैती डालने की योजना तैयार की थी। कारोबारी पृथ्वीपाल सिंह के दोस्त के घंटाघर स्थित एलएक्स सिनेमा में सुमित 2015 में मैनेजर था। आरोपी पर दस लाख रुपये का कर्जा हो गया था। सुमित को पृथ्वी पाल सिंह के घर के बारे में अच्छी जानकारी थी। सुमित ने दूसरे बदमाशों को अपने साथ मिलाकर वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने और विकास ने 15 दिन पहले रेकी भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ध्याना व अशोक सीबीआई अधिकारी बन कर आए थे
एससएपी ने बताया कि सभी बदमाश दो कार में सवार होकर आए थे। सब्जी मंडी के पास कारों को खड़ा दिया। चार बदमाश यहां मौजूद रहे, जबकि ध्याना गुर्जर और अशोक खारी पैदल कारोबारी के घर सीबीआई अधिकारी बनकर गए। उन्होंने घटना को अंजाम दिया।
लगेगी एनएसए, ध्याना गुर्जर पकड़ने को टीमें रवाना
एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि आरोपियों पर एनएसए भी लगेगी और गैंगस्टर में निरुद्ध किया जाएगा। गैंग के सरगना ध्याना गुर्जर पुत्र जयराम गुर्जर निवासी कथा थाना अछौड़ा जनपद संभल की गिरफ्तारी को पुलिस टीमें रवाना हो गई।

दो हजार डॉलर समेत यह हुई बरामदगी, दिया डेढ़ लाख का ईनाम
आरोपियों के पास से दो कार, तीन लाख 62 हजार की नकदी, दो हजार यूएस डॉलर, पांच तमंचे, आठ कारतूस बरामद हुए हैं। वारदात को खुलासा करने वाली टीम को प्रमुख सचिव गृह ने एक लाख और एसएसपी ने 50 हजार रुपये का ईनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed