{"_id":"6ad3cd087cc7a5082109f51f","slug":"dhol-master-stabbed-to-death-at-the-break-of-day-saharanpur-news-c-30-1-smrt1024-186131-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: दिन निकलते ही ढोल मास्टर की चाकू से गोदकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: दिन निकलते ही ढोल मास्टर की चाकू से गोदकर हत्या
विज्ञापन
देवबंद(सहारनपुर)। नगर की वाल्मीकि बस्ती में शनिवार सुबह ढोल मास्टर सुमित (35) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जिससे पूछताछ में आया कि सुमित उसकी पत्नी पर गलत नजर रखता था। इस कारण हत्याकांड को अंजाम दिया गया। फिलहाल पुलिस पूछताछ में जुटी है।
वाल्मीकि बस्ती निवासी सुमित ढोल बजाने का काम करता था। शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे घर से टहलने निकला था। होली चौक पर पहुंचा, तभी मोहल्ले के ही राहुल ने उसे रोक लिया। दोनों के बीच गाली-गलौज हुई। विरोध करने पर राहुल ने सुमित के सीने में चाकू से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल सुमित खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। लोगों की भीड़ जुटती देख आरोपी मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंचे परिजन सुमित को सरकारी अस्पताल ले गए, वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही सीओ अमित कुमार सिंह फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए। बाद में पुलिस ने आरोपी राहुल को बस्ती से ही गिरफ्तार कर लिया। सीओ ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने सुमित पर अपनी पत्नी पर बुरी नजर रखने का आरोप लगाते हुए हमला करने की बात स्वीकार की है। मृतक के भाई रोहित कुमार की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात
सुमित अविवाहित था। उसकी हत्या के बाद वाल्मीकि बस्ती में दहशत और तनाव को देखते हुए एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है। हालांकि शांति का माहौल है।
-- -
पिछले काफी दिनों से राहुल में भरा हुआ था गुस्सा
हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले राहुल में पत्नी पर बुरी नजर रखने के चलते सुमित के लिए पिछले काफी दिनों से गुस्सा भरा हुआ था। बताया गया है कि आरोपी लगातार सुमित पर नजर रख रहा था। आरोपी ने योजनाबद्ध तरीके से हत्याकांड को अंजाम दिया।