{"_id":"688d0a138c0160f1470a86d4","slug":"dharna-was-held-against-throwing-out-a-colleague-for-coming-late-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-155387-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: देरी से आने पर साथी को बाहर निकालने के विरोध में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: देरी से आने पर साथी को बाहर निकालने के विरोध में दिया धरना
विज्ञापन
गांव रामपुर बड़कला स्थित पोल्ट्री फार्म में कर्मचारियों के हंगामे के बाद वार्ता करते ग्राम प्रधा
- बड़कला स्थित पोल्ट्री फार्म का मामला, पुलिस ने कराया शांत
संवाद न्यूज एजेंसी
शाकंभरी। शिवालिक तलहटी के बड़कलां स्थित पोल्ट्री फार्म में एक कर्मचारी को 10 मिनट लेट आने पर बाहर निकालने के क्षुब्ध उसके साथी कर्मचारियों ने जमकर हंगामा किया। विरोध स्वरूप कर्मचारी धरने पर बैठ गए। पुलिस और ग्राम प्रधान ने कर्मचारियों को समझाकर शांत किया।
गांव रामपुर बड़कला स्थित पोल्ट्री फार्म में विशु निवासी बड़कला कर्मचारी है। ड्यूटी के दौरान सुबह के वक्त वह दस मिनट देरी से पहुंचा। इस पर उसे प्रबंधन ने फार्म से बाहर निकाल दिया। इसके विरोध में पोल्ट्री फार्म में कार्य करने वाले गांव भागूवाला, रामपुर, बड़कला, हैदरपुर उर्फ हिंदूवाला के 50 से भी अधिक कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए धरना शुरू कर दिया। इनके साथ ग्राम प्रधान संजय चौधरी, निर्मित चौधरी, अशोक, प्रदीप सहित काफी संख्या में ग्रामीण फार्म के बाहर धरने पर बैठे।
शाकंभरी चौकी इंचार्ज गजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने फार्म के जीएम नेत्रपाल एवं डीजीएम रामस्वरूप से वार्ता की। कर्मचारियों की मांग थी कि पिछले 10 साल से कार्य करने वाले कर्मचारियों को स्थायी किया जाए। बाद में बाहर निकाले गए कर्मचारी को वापस लेने तथा मांगों पर दो माह में निर्णय लिए जाने का आश्वासन मिलने पर धरना समाप्त किया गया।उधर, पोल्ट्री फार्म के डीजीएम रामस्वरूप का कहना था कि दो कर्मचारियों में आपस में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसे निपटा दिया गया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
ग्रामीणों ने लगाया आरोप
आसपास के ग्रामीणों बृजपाल, मास्टर धर्म सिंह, परमाल, संदीप, विपिन, विशांत, रमेश, संधल, पूर्व प्रधान चाणूराम आदि का कहना है कि पिछले 10 वर्षों से लगे फार्म से क्षेत्र में लगातार बदबू तो फैल ही रही है साथ ही मच्छर और मक्खियों का प्रकोप बढ़ गया है। किसी के यहां कोई भी कार्यक्रम विवाह आदि करना मुश्किल हो गया है।