फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dharna in front of District President's house for not making candidates

प्रत्याशी ना बनने पर बसपा जिलाध्यक्ष के घर पर धरना प्रदर्शन

Thu, 08 Apr 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Dharna in front of District President's house for not making candidates
सहारनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में राजनीतिक दलों के भीतर चल रही कलह लगातार सामने आ रही है। अब एक पूर्व प्रधान ने समर्थकों समेत बसपा जिलाध्यक्ष के घर के समक्ष धरना-प्रदर्शन कर प्रत्याशी बनवाने का लालच देकर नौ लाख रुपये खर्च करा देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

गांव कृष्णी के निवर्तमान प्रधान नाथीराम और समर्थक बुधवार सुबह सर्किट हाउस रोड स्थित जेजेपुरम कॉलोनी पहुंचे। यहां बसपा जिलाध्यक्ष के घर के बाहर धरना देकर जमकर नारेबाजी की। नाथीराम ने बताया कि वह दो साल से बहुजन समाज पार्टी को चंदा देते आ रहे हैं। अब तक करीब नौ लाख रुपये खर्च कर दिए। उन्हें जिलाध्यक्ष ने भरोसा दिया था कि जिला पंचायत सदस्य का प्रत्याशी बनवाएंगे। इस कवायद में उसने अपनी कार और पत्नी के जेवर तक बेच दिए तथा रिश्तेदारों से भी पैसा उधार लिया। वह वार्ड 41 से टिकट मांग रहे थे, लेकिन उन्हें प्रत्याशी नहीं बनाया गया। नाथीराम ने कहा कि हमारा पैसा वापस दिया जाए और बसपा जिलाध्यक्ष का इस्तीफा होना चाहिए। करीब डेढ़ घंटे तक धरना-प्रदर्शन चला, जिसके बाद बसपा के अन्य पदाधिकारियों ने नाथीराम के समर्थकों से वार्ता कर धरना समाप्त कराया।
विज्ञापन

सबको नहीं मिलता टिकट : योगेश
बसपा जिलाध्यक्ष योगेश कुमार का कहना है कि नौ लाख रुपये खर्च कराने का आरोप बेबुनियाद है। पार्टी की तरफ से गठित समिति ने ही प्रत्याशी घोषित किए हैं। उनमें अकेले जिलाध्यक्ष की भूमिका नहीं है। टिकट बहुत लोग मांगते हैं, मगर सबको मिल पाना संभव नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed