फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dharna held at the police station demanding arrest of the accused in the firing case

Saharanpur News: फायरिंग के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर थाने पर दिया धरना

Mon, 01 Jun 2026 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Dharna held at the police station demanding arrest of the accused in the firing case
गागलहेड़ी थाने में धरना देते कश्यप समाज के लोग और आसपा कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




गागलहेड़ी। चौराखुर्द गांव में हुए झगड़े और फायरिंग के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज कश्यप समाज, भीम आर्मी तथा आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने थाने पर धरना दिया। इस दौरान उनकी थानाध्यक्ष से नोकझोंक भी हुई। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।



रविवार को कश्यप एकता क्रांति मिशन के प्रदेश उपाध्यक्ष अनुज कश्यप, आसपा संगठन मंत्री कुलदीप तथा जिला उपाध्यक्ष राव तैमूर के नेतृत्व में कार्यकर्ता थाने पहुंचे और नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। मिशन के प्रदेश उपाध्यक्ष अनुज कश्यप ने कहा कि 22 मई को चौरा खुर्द में कश्यप समाज के युवाओं पर घर में घुसकर हमला किया गया लेकिन पुलिस आरोपियों को पकड़ने के बजाय पीड़ितों को ही धमका रही है।
विज्ञापन

घटना को दस दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। कुलदीप ने कहा कि जिले में कश्यप समाज पर लगातार हमले हो रहे हैं लेकिन पुलिस प्रशासन आरोपियों के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहा है। दो घंटे तक चले धरने के दौरान थानाध्यक्ष के न पहुंचे पर नाराज लोगों ने जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके बाद थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे। उन्होंने कहा कि वह केवल पीड़ितों से ही बात करेंगे। इसे लेकर उनकी प्रदर्शनकारियों से नोकझोंक हो गई। काफी गहमागहमी के बाद आखिरकार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के आश्वासन पर कार्यकर्ता शांत हुए और वापस लौटे। करीब तीन घंटे तक कार्यकर्ताओं ने थाने पर धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed