{"_id":"688d01908f3d92da8e0fc650","slug":"dharna-against-restoration-of-old-pension-and-privatization-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-155453-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पुरानी पेंशन बहाली और निजीकरण के खिलाफ धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पुरानी पेंशन बहाली और निजीकरण के खिलाफ धरना
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली की मांग व निजीकरण पर रोक की मांग को लेकर धरना स्थल पर धराना प्रदर्शन करते अट
-ऑल टीचर्स एंड इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन और अन्य संगठनों ने दिया धरना
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। पुरानी पेंशन बहाली की मांग तथा निजीकरण के खिलाफ ऑल टीचर्स एंड इंप्लाइज एसोसिएशन ने हकीकतनगर स्थित धरना स्थल पर धरना दिया। इसके बाद जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
हकीकतनगर में आयोजित धरने की अध्यक्षता तालिब हसन ने की। मंडल अध्यक्ष तालिब हासन ने कहा पुरानी पेंशन बहाली तक आंदोलन करना होगा। मंडलीय महामंत्री प्रवीण चौधरी ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों के बुढ़ापे का सहारा है। जिला अध्यक्ष रजनीश सहगल ने कहा कि निजीकरण भविष्य में रोजगार के लिए बड़ा खतरा बनने जा रहा है। जिला महामंत्री पंकज सिरोही ने कहा कि सभी शिक्षक और कर्मचारी एकजुटता के साथ आंदोलन कर रहे हैं और यह मांग नहीं माने जाने तक जारी रहेगा। धरने में ललित राठी, निशांत कुमार, पंकज कुमार, कदम सिंह, राजेश, चंचल नागपाल, लोकेश चौधरी, जितेंद्र, अमित राठी, राकेश सोलंकी, अनुज कुमार, गुलाब सिह, ब्रजेश देवी आदि रहे।
उधर, उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी एसोसिएशन और भारतीय मजदूर संघ की बैठक सिंचाई विभाग में हुई। मंडल प्रभारी तरुण भोला ने कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल कराने के लिए संगठन लंबे समय से आंदोलन कर रहा है। जब तक मांग नहीं मान ली जाती कर्मचारी शांत नहीं बैठेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र धवलहार ने कहा कि पुरानी पेंशन ही बुढ़ापे का एकमात्र सहारा है। बैठक में राजेश कुमार, सौरभ गौतम, सुंदरलाल, लक्ष्य गौड़, प्रदीप सैनी, मुकेश शर्मा, मणिक पाल, मनोज रावत, शिवम यादव आदि रहे।