फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   dharm.

धार्मिक स्थल खुले, सावधानी से की पूजा-अर्चना

Mon, 08 Jun 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
dharm.
भूतेश्वर मन्दिर में आने से पहले श्रद्घालु की थर्मेल स्क्रीनिंग के बाद सोशल डिस्ट्रेंश शिवलिंग ? - फोटो : SAHARANPUR
धार्मिक स्थल खुले, सावधानी से की पूजा-अर्चना
विज्ञापन

सहारनपुर। अनलॉक वन के तहत सोमवार को धार्मिक स्थलों के कपाट खुले। मंदिरों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लोगों ने भगवान के दर्शन किए। श्रद्धालुओं के सैनिटाइजर से हाथ धुलवाए गए और थर्मल स्क्रीनिंग हुई। मास्क लगाना अनिवार्य रहा। इसके बाद ही एक समय में पांच लोगों को धार्मिक स्थल में आने की अनुमति दी गई। मस्जिदों में पहली जैसी व्यवस्था रही। इसके अलावा गुरुद्वारों में अरदास हुई है। गिरजाघरों में रविवार को प्रार्थना होगी।
सोमवार की सुबह चार बजे से मंदिरों के कपाट खुल गए, लेकिन श्रद्धालुओं को छह बजे के बाद ही मंदिर में आने दिया गया। बेहट रोड स्थित श्री बालाजी धाम में अतुल जोशी महाराज के नेतृत्व में बालाजी धाम समिति से जुड़े लोगों ने मुख्य द्वार पर श्रद्धालुओं के सैनिटाइजर से हाथ धुलवाए और उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की। मास्क लगाकर ही अंदर आने की अनुमति दी गई। इसी तरह तहसील शिव मंदिर में अधिष्ठाता पंडित अभिषेक कृष्णात्रेय और प्रभु जी का परिवार के सदस्यों ने व्यवस्था संभाली। राधा-विहार स्थित श्री महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने सामाजिक दूरी का पालन कराते हुए श्रद्धालुओं को प्रभु के दर्शन कराए। इसके साथ ही कोरोना वायरस से बचाव को सहस्त्रनाम स्त्रोत का पाठ करने के साथ ही भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया। इसी तरह प्राचीन श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर में भी सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए श्रद्धालुओं ने करीब छह फिट की दूरी से भगवान भोलेनाथ का पाइप के जरिए शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। इसी तरह आवास-विकास स्थित श्री हरि मंदिर, मेला गुघाल परिसर स्थित श्री विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर, गिल कॉलोनी के श्री नारायणपुरी मंदिर, बेहट रोड के साईंधाम, मोहल्ला चौंताला स्थित श्री बालाजी हनुमान मंदिर, श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, घंटाघर और नेहरूनगर श्री हनुमान मंदिर में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए पूरी सावधानी के साथ श्रद्धालुओं ने प्रभु के दर्शन किए।
विज्ञापन

उधर, मस्जिदों में पहले जैसी व्यवस्था रही। चौक फव्वारा स्थित शहर की प्रमुख जामा मस्जिद में पहले की तरह सिर्फ पांच लोगों ने ही नमाज अदा की। जामा मस्जिद के प्रबंधक मौलवी फरीद ने बताया कि कम से कम 150 लोगों के एक साथ नमाज पढ़ने की अनुमति मांगी गई थी, लेकिन अभी अनुमति नहीं मिली। मस्जिदों में लॉकडाउन की तरह पांच-पांच लोगों ने ही नमाज अदा की। उन्होंने बताया कि अधिकांश मस्जिदों में पहली जैसी ही व्यवस्था रही है। इसके अलावा नुमाइश कैंप स्थित गुरुद्वारे में हेड ग्रंथी परमजीत सिंह ने अरदास कराई। रेलवे कॉलोनी गुरुद्वारा और गुरुद्वारा रोड स्थित प्रमुख गुरुद्वारा श्री गुुुरु सिंह सभा में भी पांच-पांच लोगों ने ही अरदास की। इसके अलावा जैन मंदिरों में सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए मंदिरों के कपाट खोले गए। गिरिजाघर में हर रविवार को प्रार्थना होती है। इसलिए गिरजाघर रविवार को खोले जाएंगे। हालांकि, गिरजाघरों की समितियों ने सावधानी लिए गाइड लाइन जारी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------े
मंगलवार को रहेगी ज्यादा भीड़
सहारनपुर। अनलॉक वन में धार्मिक स्थल खुलने के बाद आज पहला मंगलवार है। इसलिए भगवान श्री हनुमान के दर्शन करने को मंदिरों में श्रद्धालुओं की ज्यादा भीड़ रहेगी। इसके लिए मंदिर समितियों ने पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग व्यवस्था कर ली है। जिससेसोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह पालन हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed