फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dhanteras today, market buzzing, there will be rain of money

Saharanpur News: धनतेरस आज, बाजार गुलजार, होगी धन वर्षा

Fri, 10 Nov 2023 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 10 Nov 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Dhanteras today, market buzzing, there will be rain of money
सहारनपुर। धनतेरस पर्व श्रद्धाभाव से मनाया जा रहा है। धनतेरस पर खरीदारी करना शुभ माना जाता है। इसलिए धनतेरस को लेकर बाजारों में रौनक है। जिले में दो हजार से अधिक वाहनों की बिक्री होगी। इसके लिए लोगों ने पहले ही एडवांस बुकिंग करा रही है। वहीं, बर्तनों, सराफा, कपड़े, गिफ्ट आइटम, इलेक्ट्रॉनिक व्यापार भी चमकेगा। कारोबारियों को दो हजार करोड़ से अधिक व्यापार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

धनतेरस की पूर्व संध्या पर जिले भर में व्यापारियों ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। महानगर में कोर्ट रोड, दिल्ली रोड, नेहरू मार्केट, चौकी सराय, नया बाजार, मोरगंज बाजार, हकीकतनगर और नुमाइशकैंप सहित अनेक बाजार पूरी तरह गुलजार हैं। पर्व को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। शुक्रवार को धनतेरस पर हर तरह के कारोबार को संजीवनी मिलेगी।
विज्ञापन

वाहनों के कारोबार में हुआ इजाफा
दिल्ली रोड स्थित आटो मोबाइल एजेंसी के स्वामी निपुण जैन और अजय वर्मा ने बताया कि जिले भर में दो हजार से अधिक वाहन बिकेंगे। इसके लिए लोगों ने एडवांस बुकिंग भी कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकानों पर भीड़
इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ है। लोगों ने फ्रिज, वाशिंग मशीन, गीजर, एलईडी, हीटर सहित अन्य सामान खरीदने को एडवांस बुकिंग कराई है। अंबाला रोड के इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबारी बलजीत सिंह चावला ने बताया कारोबार में इजाफा हुआ है। धनतेरस के लिए लोगों ने पहले ही इलेक्ट्रॉनिक सामान की बुकिंग कराई है। वहीं, लोग घर की सजावट के लिए रंग-बिरंगी लाइटें भी खरीद रहे हैं।

सराफा और बर्तन कारोबार में रौनक
धनतेरस पर लोग सोने-चांदी के आभूषण खरीदेंगे। धनतेरस पर मां-लक्ष्मी गणेश का चांदी और सोने का सिक्का खरीदना शुभ माना जाता है। इसके अलावा लोगों ने विभिन्न प्रकार के आभूषण भी आर्डर पर तैयार कराए हैं। सराफा बाजार के कारोबारी राम राजीव सिंघल और कोर्ट रोड के कारोबारी गौतम शंकर सिंघल ने बताया कि धनतेरस से काफी उम्मीद है।
गिफ्ट आइटम, कपड़े और मिठाई कारोबार को मिलेगी संजीवनी
दीपावली पर एक-दूसरे को उपहार देने के लिए लोग गिफ्ट आइटम खरीद रहे हैं। इसी तरह कपड़े कारोबार में भी इजाफा हुआ है। लिंक रोड के कपड़ा कारोबारी अमन गुप्ता ने बताया कि त्योहारी सीजन में कपड़ा कारोबार बढ़ा है।

पूरे दिन है खरीदारी का शुभ मुहूर्त
राधा विहार स्थित सिद्धपीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर के अधिष्ठाता स्वामी कालेंद्रानंद महाराज और ब्रह्मपुरी कॉलोनी स्थित श्री बगलामुखी मंदिर के अधिष्ठाता रोहित वशिष्ठ ने बताया कि धनतेरस पर पूरे दिन खरीदारी का शुभ मुहूर्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed