{"_id":"668d1d7209b43efb2506b2d3","slug":"dhamola-river-should-be-cleaned-in-the-urban-area-saharanpur-news-c-30-1-smrt1052-127105-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: शहरी सीमा में ढमोला नदी की कराई जाए सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: शहरी सीमा में ढमोला नदी की कराई जाए सफाई
विज्ञापन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। शहरी सीमा में ढमोला नदी की सफाई कराने की मांग को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी मनीष बंसल को ज्ञापन सौंपा।
जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में बताया कि ढमोला नदी के किनारे नुमाइश कैंप से बेरीबाग की ओर जाने वाले पटरी के दोनों किनारों पर आबादी बसी है। सेतिया विहार, संतनगर आदि काॅलोनियाें का भू-स्तर नदी की तल के बराबर है। इसके चलते बरसात के दिनों में ढमोला नदी का पानी आबादी क्षेत्र में आने की आशंका है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी बाढ़ के कारण हुए जलभराव से जनहानि, पशुहानि और सम्पत्ति को नुकसान हो चुका है। उन्होंने जिलाधिकारी से ढमोला नदी की जल्द सफाई कराने की मांग की।
इस दौरान सपा के नगर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी अभिषेक अरोड़ा, टिंकू, बबली, खिलाराम, प्रमोद कुमार, फूल सिंह, रामपाल, सुशीला देवी, सुमन, निर्मल, उमा, शशिबाला, सुधारानी, फैसल सलमानी, अनुराधा आदि मौजूद रहे।