फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Devotees were mesmerized by listening to the description of Sri Krishna's pastimes

Saharanpur News: श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन सुनकर मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

Mon, 28 Nov 2022 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Devotees were mesmerized by listening to the description of Sri Krishna's pastimes
श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन सुनकर मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु
विज्ञापन

चिलकाना (सहारनपुर)। कथा व्यास आचार्य उमेश कृष्ण बृजवासी ने कहा कि हम भगवान की ओर एक कदम बढ़ाते हैं तो भगवान हमारी ओर सात कदम बढ़ाते है। प्रभु का वचन है जो तू ध्यावे एक पग, मैं ध्याऊ पग सात।
कस्बे में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन की कथा में पंडित उमेश कृष्ण ब्रजवासी ने भगवान कृष्ण के 16108 विवाहों की कथा का श्रवण कराया। उन्होंने चौथ का चंद्रमा देखना से झूठी चोरी का कलंक लगना, स्वर्ग से पारिजात वृक्ष को लाकर उसका पूजन कराना, मित्र सुदामा को रंक से राजा बना देना, सभी यदुवंशियों के विनाश, भगवान का भागवत में प्रविष्ट हो अपने धाम को जाने की कथा सुंदर ढंग से प्रस्तुत की। सभी हरि भक्तों ने कृष्ण सुदामा के मिलन की सुंदर झांकी के दर्शन किए। जैसे ही सुदामा जी ने भगवान को चावल भेंट किए, वैसे ही सभी भक्तों ने भी भगवान श्री कृष्ण को चावल भेंट किए। भागवत कथा के विश्राम हो जाने पर भागवत पूजन करते हुए सभी ने अपनी मनोकामनाओं को भागवत जी को समर्पित किया।
विज्ञापन

कथा के विश्राम के दिन एकता जनसेवा समिति द्वारा कथा व्यास आचार्य उमेश कृष्ण ब्रजवासी, पं. आशीष शर्मा तथा संगीत मंडली को शॉल ओढ़ाकर तथा पगड़ी धारण कराकर सम्मान किया गया। इस दौरान चेयरमैन अकबर कुरैशी, बालकृष्ण शर्मा, डॉ. दीपक सैनी, शक्ति चौधरी, सुशील मोगा, मनोज सैनी, राजेंद्र कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed