फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Devotees vehicle relapse

श्रद्धालुओं का वाहन पलटा

Tue, 10 May 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेहट
ब्यूरो/अमर उजाला, बेहट Updated Tue, 10 May 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Devotees vehicle relapse
बेहट में हादसे का शिकार हुई श्रद्धलुओंं से भरी मैक्स पिकअप। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
श्रद्धालुओं की पिकअप गाड़ी रविवार की रात शाकंभरी देवी रोड पर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दस से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों को 108 एंबुलेंस ने बेहट सीएचसी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दो श्रद्धालुओं को हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हादसा फतेहपुर कलां गांव के पास स्थित धर्म सिंह जगदीश सिंह महाविद्यालय के सामने घूम पर रात के करीब साढ़े दस बजे हुआ। शामली निवासी श्रद्धालु अपनी पिकअप गाड़ी में सवार होकर सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी में भंडारा देने के लिए जा रहे थे।

जैसे ही वह फतेहपुर कलां गांव के पास घूम पर पहुंचे तो गति तेज होने के कारण चालक स्टेयरिंग पर नियंत्रण नहीं कर सका और  बेकाबू पिकअप सड़क किनारे  खड़े पेड़ से टकरा गई। इससे पिकअप में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने घायलों को पिकअप से बाहर निकाल कर 108 एंबुलेंस से बेहट सीएचसी भर्ती कराया। 
विज्ञापन


घायल अरविंद पुत्र जर्नादन, राका पुत्र कुरडिया, अक्षय पुत्र विनोद कुमार, अमित पुत्र गुड्डू, कपिल शर्मा पुत्र जवाहर लाल, विनोद कुमार पुत्र नंदलाल, सतपाल पुत्र मामचंद, गुलशन पुत्र बलवीर निवासी मोहल्ला कृष्णानगर, मनोज पुत्र सुरेंद्र मोहल्ला ठाकुरद्वार, श्रीनिवास पुत्र रामेश्वर दयाल बड़ा बाजार शामली, रातूल पुत्र सुभाष गोयल निवासी गांव मालदीपुर बिरमखेड़ा शामिल है। चिकित्सकों ने अमित और कपिल को हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed