{"_id":"68812fd9768549cd960c3369","slug":"devotees-performed-jalabhishek-with-devotion-in-shiva-temples-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-154704-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: शिवालयों में भक्तों ने किया श्रद्धा के साथ जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: शिवालयों में भक्तों ने किया श्रद्धा के साथ जलाभिषेक
Thu, 24 Jul 2025 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 24 Jul 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर के रामेश्वर धाम में पूजन कर जयघोष करते श्रद्धालु
सहारनपुर। सावन मास की शिवरात्रि पर शिवालयों पर भक्ति की सैलाब उमड़ा। भक्तों ने बाबा आशुतोष का जलाभिषेक कर सुख शांति और धन धान्य की मन्नत मांगी। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटे शिवभक्तों ने शुभ मुहूर्त में जलाभिषेक किया।
महानगर के प्रमुख शिवालयों और मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचना शुरू हो गए थे। भक्तों ने बाबा का जलाभिषेक मिठाई, धतूरा, बेलपत्र, फूल, दूध, दही, घी, शक्कर और गन्ने के रस से अर्पित किए। महानगर के श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, श्री बालाजी धाम, गोटेश्वर महादेव मंदिर, हरि मंदिर, श्री नारायण पुरी मंदिर समेत अन्य मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की लंबी लाइन लगी रही। भक्तों में बाबा जलाभिषेक के लिए उत्साह रहा। मंदिरों में हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे।
राधा विहार स्थित औघड़दानी नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में शिवरात्रि पर रुद्राभिषेक हुआ। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि शिव और शक्ति का मिलन ही शिवरात्रि है। शिवरात्रि जलाभिषेक से आत्म तत्व को परम शांति एवं दिव्य अनुभूति होती है। शिव ही जगत के कल्याण की मूल हैं। महादेव ही सार्वभौमिक एवं सर्वव्यापक है। इस मौके पर ऋषभ राजेंद्र धीमान, रमेश शर्मा, भूपेंद्र पुंडीर, अरुणा कश्यप, कुलदीप गुर्जर, गीता, बबली, रेखा, पूनम, कुसुम, राजबाला, सुनीता, सुदेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
श्याम नगर कॉलोनी में स्थित श्री रामेश्वर धाम मंदिर में श्रावण मास में शिवपुराण कथा का श्रवण भक्तों ने किया। पंडित योगेश गोंगायाल ने बताया कि कथा को सुनकर व्यक्ति निश्चित रूप से भव सागर से पार हो जाता है। इस दौरान पारुल कश्यप, योगेश बंसल, सनोज कश्यप, अक्षय कुमार, अर्चना कश्यप, पप्पू, देवेंद्र, पंकज आदि मौजूद रहे।