{"_id":"57a783d64f1c1b7d112b9762","slug":"devotees-of-death-lunge","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं पर मौत का झपट्टा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालुओं पर मौत का झपट्टा
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Mon, 08 Aug 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
हादसे में मृतक बच्ची को ले जाते हुए।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के गांव सहजवा से चिलकाना के सुल्तानपुर में चाब देने के बाद लौट रही महिलाओं और बच्चों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पर मौत ने ऐसा झपट्टा मारा, कि दस लोगों की जान ले ली।
मरने वालों में ज्यादातर बच्चे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही डीएम, एसएसपी समेत अनेक अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने मृतकों और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।
आधा दर्जन से अधिक को हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसे में तीन दर्जन से अधिक घायल हुए, जिनमें से करीब डेढ़ दर्जन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
सहजवा निवासी प्रेम का बेटा नीरज रविवार को चाब लेकर सुल्तानपुर गया था। परंपरा के अनुरूप गांव से ट्रॉली भरकर गई थी, जिसमें 50 से अधिक महिलाएं और बच्चे भरे थे। चिलकाना से बाहर निकलते ही ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई।
इससे ट्रॉली में सवार ज्यादातर महिलाएं और बच्चे ट्रॉली के नीचे दब गए। हादसे में कई की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही घायलों और मृतकों को ट्रॉली के नीचे से निकाला।
सीएचसी नजदीक होने की वजह से घायलों को सीएचसी भेजा गया। सूचना मिलते ही डीएम पवन कुमार, एसएसपी प्रदीप कुमार यादव समेत अनेक अधिकारी घटना स्थल के लिए रवाना हुए।
उन्होंने मौके पर पहुंचकर मृतकों और घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहनों के जरिये जिला अस्पताल भेजा। साथ ही सीएचसी में भर्ती लोगों को भी देखने पहुंचे थे। यहां जिला अस्पताल में घटना की सूचना मिलते ही स्टाफ तैयार था।
जैसे ही एंबुलेंस घायलों को लेकर पहुंची तो उनका इलाज शुरू कर दिया गया। मृतकों के शव मॉर्चरी में रखवा दिए गए। आधा दर्जन से अधिक गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इस दौरान इमरजेंसी के बाहर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा रही।
सूचना मिलते ही गांव में जैसे मातम छा गया। लोग आनन-फानन में बाइकों और अन्य साधनों से रोते-बिलखते जिला अस्पताल पहुंचे। एएसपी सुनीति, सीओ द्वितीय अमित नागर, एसओ सदर गिरीश कुमार, एसओ जनकपुरी संजीव ने व्यवस्था बनवाई। देर शाम डीएम, एसएसपी समेत अनेक अधिकारी भी जिला अस्पताल पहुंचे थे।
जिला अस्पताल में घायलों का हाल जानने के लिए जनप्रतिनिधि भी पहुंच गए। बसपा विधायक रविंद्र कुमार मोल्हू, जनेश्वर प्रसाद, भाजपा नेता प्रीतम गुर्जर, डॉ. धर्म सिंह सैनी, नगर विधायक राजीव गुंबर, विधायक जगपाल सिंह, घनश्याम प्रमुख, बिट्टू सहजवा समेत अनेक लोग अस्पताल पहुंचे थे।