फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Devotees gathered to have darshan of Radha Swami Pramukh, hundreds took names and donations

Saharanpur News: राधा स्वामी प्रमुख के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, सैकड़ों ने लिया नाम दान

Sat, 09 Mar 2024 01:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 09 Mar 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Devotees gathered to have darshan of Radha Swami Pramukh, hundreds took names and donations
सरसावा(सहारनपुर)। राधा स्वामी मेजर सेंटर पर डेरा प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों के दर्शनों के लिए लाखों श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। इन्हें डेरा प्रमुख ने दर्शन देते हुए निहाल किया। इस अवसर पर सैकड़ों लोगों ने नाम दान लेकर राधा स्वामी पंथ में आस्था भी जताई।
विज्ञापन

शुक्रवार को राधा स्वामी प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने संगत को दर्शन देकर निहाल किया। दो दिवसीय 9 तथा 10 मार्च को होने वाले सत्संग के लिए अभी से ही लाखों की संख्या में श्रद्धालु राधा स्वामी मेजर सेंटर में पहुंच चुके हैं। माना जा रहा है कि डेरा प्रमुख के प्रवचन सुनने के लिए श्रद्धालुओं की संख्या सात लाख तक पहुंच जाएगी। बाबा जी के सत्संग के लिए हजारों की तादाद में सेवादार सेवा भाव से सत्संग में आने वालों की सेवा करने के लिए तत्परता से जुटे हैं। रेलवे द्वारा पहले ही सरसावा स्टेशन पर सभी पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों को आठ से दस मार्च तक रोकने का आदेश जारी किया जा चुका है। ट्रेन से आने वाली संगत को डेरे तक लाने के लिए डेरे की अपनी ट्रांसपोर्ट सेवा व्यवस्था लगी है। सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर भी आने वाले यात्रियों के लिए डेरे की ट्रांसपोर्ट सेवा नियमित रूप से क्रियाशील है। इसके अलावा हजारों की संख्या में निजी वाहनों से भी संगत मेजर सेंटर पहुंच रही है।
विज्ञापन

सड़क मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए डेरे के हजारों सेवादार 24 घंटे ड्यूटी दे रहे हैं। 50 हजार से भी अधिक सेवादार व्यवस्था में लगकर पुलिस प्रशासन के साथ-साथ श्रद्धालुओं के लिए भी राहत पहुंचाने का काम कर रहे हैं। डेरे तथा बाबा जी की सुरक्षा की दृष्टि से पंजाब से आई सिक्योरिटी ने कई स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी गई है। इसके तहत सत्संग पंडाल में जाने से पूर्व मोबाइल, कैमरा, टेपरिकॉर्डर आदि सभी सामान गेट पर लगे सुरक्षा काउंटर पर जमा करने के पश्चात ही पंडाल में प्रवेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------------------

आज बच्चों के सवालों के जवाब देंगे बाबा जी
9 मार्च को सुबह 9:30 बजे पाठी पाठ करेंगे तथा सत्संग कर्ता सत्संग करेंगे। राधा स्वामी सत्संग ब्यास मेजर सेंटर पर शनिवार को बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों सत्संग में शामिल हुए बच्चों के सवालों जवाब के बाद देंगे। इसके उपरांत डेरा प्रमुख खुले वाहन में बैठकर संगत को दर्शन देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed