Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Devotees for the committee's election among the devotees of sticks

छड़ियों के भक्तों में कमेटी के चुनाव को लेकर रार

Fri, 21 Aug 2020 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Devotees for the committee's election among the devotees of sticks
शारदा नगर में आयोजित मेला गुग्घा माहड़ी को लेकर वार्ता करते श्री गुग्गा माहड़ी सुधार सभा के पदधि? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। श्री गोगा म्हाड़ी सुधार सभा के पदाधिकारियों में कमेटी के चुनाव को लेकर रार हो गई। महामंत्री ने कार्यकारिणी भंग करने का दावा किया तो अध्यक्ष ने ऐसे निर्णय को निराधार बताया और कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

श्री गोगा म्हाड़ी सुधार सभा के महामंत्री ओम प्रकाश सैनी ने शारदानगर में आयोजित बैठक में कहा कि करीब 15 वर्षों से कमेटी का चुनाव नहीं हुआ है। इसको लेकर छड़ियों के भक्तों में रोष है उन्होंने दावा किया बुधवार को संरक्षक भगत ताराचंद सैनी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन कर समिति को भंग कर दिया गया और मेले के बाद नई समिति बनाने का 21 छड़ियों के भक्तों ने समर्थन किया है। तब, तक समिति के अधिकार ताराचंद सैनी के पास रहेंगे। लंबे समय से चुनाव न होने की वजह से युवा भक्तों को मौका नहीं मिल रहा है। ओम प्रकाश सैनी ने दावा कि भक्त बाल किशन, राजेंद्र कुम्हार, चेतनदास सैनी, राकेश कुमार, प्रवीण कुमार, विकास सैनी, प्रवीन कश्यप, कमल कश्यप, रामकुमार, सुरेश सहित छड़ियों के अन्य भक्तों ने समर्थन किया है।
विज्ञापन

कमेटी भंग करने का अधिकार नहीं: उपाध्याय
सहारनपुर। श्री गोगा म्हाड़ी सुधार सभा के अध्यक्ष पंकज उपाध्याय ने बताया कि सभा रजिस्टर्ड है। जिले में 26 छड़ियां है। महामंत्री ओम प्रकाश सैनी को कार्यकारिणी भंग करने का अधिकार नहीं है। वर्ष 2012 से लेकर अब तक का हिसाब ओम प्रकाश सैनी से मांगा गया है। हिसाब देने के बजाए इन्होंने फर्जी तरीके से बैठक करके कमेटी भंग करने का झूठा दावा किया है, जबकि सच्चाई यह है कि इन्होंने घोटाला किया है। अध्यक्ष ने कहा कि कमेटी भंग नहीं हुई है। ओम प्रकाश सैनी लोगों को गुमराह कर रहे हैं। कमेटी के चुनाव प्रक्रिया के अनुसार ही होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed