फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Devotees danced to the hymns in Baba Khatu Shyam's Nishan Yatra.

Saharanpur News: बाबा खाटू श्याम की निशान यात्रा में भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Thu, 21 Mar 2024 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 21 Mar 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Devotees danced to the hymns in Baba Khatu Shyam's Nishan Yatra.
देवबंद में श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव के उपलक्ष्य में श्री खाटू श्याम की भव्य निशान शोभायात्रा 
देवबंद। श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव के उपलक्ष्य में बुधवार को श्री खाटू श्याम मंदिर समिति के तत्वावधान में भव्य निशान शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान प्रस्तुत भजनों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन


निशान शोभायात्रा की पूजा अर्चना श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पं. सत्येंद्र शर्मा, उद्घाटन दून वैली स्कूल के चेयरमैन राजकिशोर गुप्ता, शृंगार सेवा सौरभ बालियान, प्रसाद सेवा धनपाल पांचाल, रथ सारथी रविंद्र अग्रवाल, बाएं और दाएं चंवर हार्दिक कंसल एवं ऋषभ कंसल द्वारा किया गया। शोभायात्रा श्री राधा वल्लभ मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य बाजार मोदी चौक, हनुमान चौक, मेन बाजार और बस स्टैंड रोड से होते हुए श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी मंदिर रोड स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर पहुंची। यहां से श्रद्धालु बाबा का झंडा निशान लेकर यात्रा में नाचते गाते साथ चले। इस मौके पर मंदिर समिति अध्यक्ष सचिन शर्मा, महामंत्री नितिन गर्ग, संजय सैनी, मनीष भारती, अर्पित गर्ग, शिवम तायल, विवेक तायल, अरविंद अग्रवाल, नरेश भटनागर, भूषण शर्मा, संजीव सिंघल, अनुज गर्ग व शिवम गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed