फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Devotees' car collided with a tree, two friends died

Saharanpur News: पेड़ से टकराई श्रद्धालुओं की कार, दो दोस्तों की मौत

Mon, 21 Apr 2025 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Devotees' car collided with a tree, two friends died
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बेहट। शाकंभरी देवी रोड पर श्रद्धालुओं की कार का टायर फटने के बाद पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो बच्चों समेत चार घायल हुए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक आपस में दोस्त थे।
हादसा फतेहपुर कलां बस स्टैंड व बड़वाला गांव के बीच हुआ। सहारनपुर के खलासी लाइन निवासी एक परिवार माता शाकंभरी देवी के दर्शन करने के लिए सिद्धपीठ आया था। वापस लौटते समय बड़वाला गांव से निकलने पर उनकी कार का अगला टायर फट गया। इससे अनियंत्रित कार सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन

कार सवारों में चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने उन्हें कार से बाहर निकाला। हादसे में कार सवार शुभम (45) पुत्र वीरसेन जैन व उसका भाई अमित जैन (38), अमित की बेटी अभीका (12) व अनिका (5), सुमित (40) पुत्र कैलाश, नीलम (35) पत्नी सुमित, प्रियंका (34) पत्नी अमित घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस बुलाई। एंबुलेंस से सभी घायलों को सीएचसी लाया गया। यहां से हालत गंभीर होने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद सभी जिला अस्पताल रेफर कर दिए गए। अस्पताल में इलाज के दौरान अमित जैन और सुमित ने दम तोड़ दिया। अमित की शारदा नगर में जूस की दुकान है, जबकि सुमित आढ़त का काम करते थे। दोनों दोस्त थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed