{"_id":"60a7fe8f8ebc3e34d94a9c97","slug":"development-work-will-be-done-following-the-guide-line-saharanpur-news-mrt5393143120","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाइड लाइन के पालन के साथ होंगे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाइड लाइन के पालन के साथ होंगे विकास कार्य
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में कोरोना संक्रमण की वजह से धीमी हुई विकास की रफ्तार को अब गति देने की तैयारी की जा रही है। कोरोना की वजह से कुछ प्रोजेक्ट अटक गए थे, जिन्हें कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए तेजी से पूरा कराया जाएगा। कार्य करने वाले श्रमिकों, सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों द्वारा कोरोना से बचाव के पर्याप्त इंतजाम किए जाएंगे और निर्धारित समय में कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।
कार्य-1-
चलते रहेंगे स्वच्छ भारत मिशन के कार्य
स्वच्छ भारत मिशन के तहत जनपद की 884 ग्राम पंचायतों में बनाए जा रहे सामुदायिक शौचालयों के कार्यों को जल्द पूरा किया जाएगा। इसके अलावा बेस लाइन सर्वे में चिह्नित हुए एक हजार पात्रों के घर भी शौचालय बनेंगे।
कार्य -2-
मनरेगा के तहत रोपे जाएंगे 16.67 लाख पौधे
मनरेगा के तहत मानसून से पूर्व जनपद के 11 विकासखंडों की 884 ग्राम पंचायतों में 16.67 लाख पौधे रोपित करने रखने का लक्ष्य रखा गया है। मनरेगा श्रमिकों को द्वारा ही पौधरोपण किया जाएगा। इसके साथ ही इनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी होगी। इसके अलावा चयनित 198 तालाबों का भी सुंदरीकरण होगा।
विज्ञापन
कार्य-3-
हर घर नल से पहुंचेगा शुद्ध जल
हर घर नल योजना के तहत ग्रामीण इलाकों में पाइप लाइन बिछाकर घर-घर शुद्ध पेयजल पहुंचाए जाने की योजना है, लेकिन कोरोना की वजह इस योजना पर कुछ भी कार्य नहीं हो सका था। यहां तक की सर्वे भी नहीं हुआ था, लेकिन अब सर्वे शुरू कराकर योजना को गति देने की तैयारी की जा रही है।
कार्य-4-
जिला पंचायत राज विभाग की ओर से स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायतों में कूड़े से जैविक खाद बनाने की योजना है। ओडीएफ प्लस ग्राम पंचायतों में कार्य होना था। कोरोना की वजह योजना अटक गई थी, लेकिन अब इस योजना पर भी कार्य शुरू कराए जाने को खाका तैयार कर लिया गया है।
विकास कार्य प्रभावित न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। इसके साथ ही कोरोना गाइडलाइन का भी पूरी तरह पालन कराया जा रहा है। श्रमिकों, कर्मचारियों और अधिकारियों को सुरक्षित रखते हुए ही विकास कार्य कराए जाएंगे। स्थिति के अनुरूप ही काम चलेगा। ताकि लोगों की समस्याओं का समाधान हो सके। यही शासन की भी प्राथमिकता है।-----प्रणय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी