फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Development work started in ABD area after three years

एबीडी क्षेत्र में तीन साल बाद शुरू हुए विकास कार्य

Tue, 28 Dec 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Development work started in ABD area after three years
आनंद नगर क्रेगी नाले की दोनो और की पटरी पर सीवर लाइन का कार्य शुभारंभ कराते पार्षद मन्सूर बदर - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी योजना के तहत चयनित एबीडी (एरिया बेस्ड डेवलेपमेंट) क्षेत्र में तीन साल के इंतजार के बाद विकास कार्य शुरू हो रहे हैं। वार्ड संख्या 07 और 43 के सीमा क्षेत्र में सीवर लाइन डालने का काम शुरू हुआ है। इसके बाद से क्षेत्रवासियों में तीन साल के इंतजार के बाद क्षेत्र के विकास की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी योजना में सहारनपुर शहर का चयन तीन वर्ष पहले हुआ था। योजना के तहत शहर के 21 वार्डों का चयन एबीडी क्षेत्र के रूप में किया गया है। चूंकि एबीडी क्षेत्र में स्मार्ट सिटी योजना के तहत कार्य होने हैं। ऐसे में नगर निगम अपने बजट से उक्त क्षेत्रों में कोई कार्य तीन साल से नहीं करा रहा है। योजना की धीमी गति और निगम द्वारा काम नहीं कराने से लोग तीन साल से विकास कार्यों का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब स्मार्ट सिटी योजना के तहत वार्ड सात और 43 की सीमा क्षेत्र में कारगिल गेट से मिगलानी बिल्डिंग तक सीवर लाइन डालने का कार्य शुरू किया गया है। नाले के दोनों साइड में सीवर लाइन डाली जा रही है। इससे आनंद नगर, वाल्मीकि बस्ती और कलंदर शेर क्षेत्र जुड़े हुए हैं। वार्ड 43 के पार्षद मंसूर बदर ने बताया कि वह तीन साल से काम के लिए निगम और स्मार्ट सिटी अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं। अब काम शुरू हुए हैं। सीवर लाइन डालने के बाद 45 दिन के भीतर सड़क निर्माण शुरू करने की बात अधिकारियों ने कही है। काम शुरू कराने के लिए पार्षद के साथ ही स्थानीय निवासी नासिर खान, मसरूर बदर, मारूफ बदर, रईस अहमद, वसी उर रहमान, चांद खान, डॉ. खालिद, सुहैल, हाजी रियाज, इरफान, बहार जुबैरी, बिलाल अंसारी, इमरान अंसारी आदि ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed