फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Development work of smart city plan is lying incomplete

अधूरे पड़े हैं स्मार्ट सिटी योजना के विकास कार्य

Fri, 04 Jun 2021 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Development work of smart city plan is lying incomplete
सहारनपुर। वार्डों में स्मार्ट सिटी के तहत होने वाले कार्य अधूरे हैं, जिसके कारण पार्षद निगम अधिकारियों के चक्कर काटकर थक चुके हैं। कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर में सीवर लाइन के लिए खोदे गए गड्ढे खुले पड़े हैं। मदनपुरी और जुबली पार्क का कार्य पूरा नहीं हो पाया है। इसके अलावा गुरुद्वारा रोड, हकीकतनगर में सीवर लाइन डालने को तोड़ी गई सड़क भी नहीं बनाई गई है। वार्ड सात जाटवनगर, वार्ड 30 मदनपुरी, वार्ड 23 किशनपुरा, वार्ड 58 दीनानाथ बाजार, वार्ड 40 गुरुद्वारा, वार्ड 16 नवीनगर, वार्ड 55 चंद्रनगर, वार्ड 56 दीनानाथ बाजार, वार्ड 22 म्यूनिसपिल कॉलोनी, वार्ड 24 गोविंदनगर, वार्ड 53 प्रतापनगर, वार्ड 37 गिल कॉलोनी सहित करीब 16 वार्डों में सड़क, पार्क और स्मार्ट सिटी के अन्य काम रुके हुए हैं।
विज्ञापन

भाजपा पार्षदों ने महापौर संजीव वालिया, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन व पूर्व विधायक राजीव गुंबर से मिलकर भी कार्यों को पूरा कराए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी योजना की शासन स्तर से मॉनिटरिंग की जा रही है। मंडलायुक्त की अध्यक्षता व नगरायुक्त की देखरेख में कार्य कराया जा रहा है। कहीं पर अगर ढिलाई हो रही है तो कार्रवाई होगी। पार्षदों की समस्या का समाधान कराया जाएगा। -- संजीव वालिया, महापौर

स्मार्ट सिटी और अमृत योजना के अटके के कार्यों को लेकर पार्षदों ने उनसे संपर्क किया था। इस संबंध में जिलाधिकारी और मंडलायुक्त से वार्ता कर समस्या का समाधान कराएंगे। -- राजीव गुंबर, पूर्व विधायक भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed