फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Development Authority sealed four illegal construction works

Saharanpur News: विकास प्राधिकरण ने किए चार अवैध निर्माण कार्य सील

Wed, 01 May 2024 02:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 01 May 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Development Authority sealed four illegal construction works
सहारनपुर। विकास प्राधिकरण की टीम ने मंगलवार को चार अवैध निर्माण कार्यों को सील किया। सहारनपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि मंगलवार को चार अवैध निर्माण कार्यों को सील किया गया है। इनमें नवादा रोड के अंकित विहार में दुकान निर्माण के लिए कॉलम व दीवारों की चिनाई का कार्य, नवादा रोड पर लगभग 2500 वर्गगज के भूखंड पर टीन शेड डालने के लिए खड़े किए लोहे के ऊंचे पोल और मोहल्ला पिलखनतला चौक के निकट एक दुकान के निर्माण कार्य को सील किया गया है। इसके अलावा टीम ने गणेश मार्किट के द्वितीय तल पर दो हाॅल के निर्माण कार्य को भी सील किया है। इस दौरान सहायक अभियंता सार्थक शर्मा, अवर अभियंता रोहित कुमार, चरण सिंह, वैभव कुमार,अलीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed