{"_id":"64f77693b019f8cc620cace4","slug":"development-authority-released-18-maps-got-rs-5298-lakh-revenue-saharanpur-news-c-30-1-smrt1052-8975-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: विकास प्राधिकरण ने जारी किए 18 मानचित्र, मिला 52. 98 लाख रुपये का राजस्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: विकास प्राधिकरण ने जारी किए 18 मानचित्र, मिला 52. 98 लाख रुपये का राजस्व
विज्ञापन
- विकास प्राधिकरण सभागार में लगाए गए शिविर में 32 मानचित्र स्वीकृत
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। विकास प्राधिकरण में लगाए गए शिविर में 32 मानचित्र स्वीकृत किए गए। साथ ही 18 मानचित्रों को निर्गत भी किया गया। इनसे विकास प्राधिकरण को 52.98 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।
मंगलवार को विकास प्राधिकरण सभागार में लगाए गए शिविर में 217 लोगों को पत्र भेजकर बुलाया गया। जिनके नक़्शे विभिन्न कमियों के चलते प्राधिकरण में लंबित हैं। शिविर में 34 आवेदकों एवं नौ आर्किटेक्टों ने अपने मानचित्रों के निस्तारण के लिए प्रपत्र प्रस्तुत किए। सभी आवेदकों एवं आर्किटेक्टों को सुना गया और उनके द्वारा दिए गए अभिलेखों के आधार पर पत्रावली निस्तारित की गई। विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि शिविर में 28 शमन और चार ऑनलाइन मानचित्रों को स्वीकृत किया गया। इनसे प्राधिकरण को शुल्क के रूप में 2,49,30,965 रुपये का राजस्व प्राप्त होगा।
इसके अलावा 12 शमन और छह ऑनलाइन मानचित्रों को स्वीकृत कर निर्गत किया गया। इससे 52.98 लाख रुपये की आय प्राप्त हुई। उन्होंने सभी अभियंताओं से आवेदकों के मानचित्रों का जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए। इस दौरान अश्वनी गुप्ता, अमोल कुमार गर्ग, संजय त्यागी, ओपी सिंह, अरविन्द, संदीप, अमरनाथ, शैली, अशोक भारद्वाज, दिनेश शर्मा, राजेन्द्र सैनी, विकास कुमार, अनूप सिंह राठी, कमल मल्होत्रा, हरजीत, दानिश, नितिन आदि मौजूद रहे।