फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Development Authority nominated officers to get the deeds done

Saharanpur News: विकास प्राधिकरण ने बैनामे कराने के लिए अधिकारी किए नामित

Tue, 18 Feb 2025 12:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Development Authority nominated officers to get the deeds done
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। नई टाउनशिप की भूमि खरीद के लिए सक्रियता बढ़ गई है। विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बैनामा संपन्न कराने के लिए अधिकारी नामित कर दिए हैं।
दरअसल, विकास प्राधिकरण दिल्ली रोड पर एक आधुनिक सुविधाओं से लैस एक नई टाउनशिप विकसित करने की कवायद में जुटा है। टाउनशिप के लिए गांव चुनहैटी गाडा, सैदपुरा और मोहम्मदपुर बहलोलपुर की 52.20 हेक्टेयर भूमि की खरीदारी किसानों से सहमति के आधार पर की जाएगी। इसके लिए किसानों को सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा दिया जाएगा। करीब 293 किसानों से नई टाउनशिप की भूमि खरीदी जाएगी।
विज्ञापन

इसके लिए विकास प्राधिकरण ने इस भूमि के मालिक किसानों की लिस्ट भी जारी की है। इसमें किसानों से आपत्तियां मांगी गई थीं। विकास प्राधिकरण किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए दो शिविर भी आयोजित कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संबंधित किसानों से सहमति के बाद विकास प्राधिकरण बैनामा कराने की प्रक्रिया में जुट गया है। इसके लिए सहारनपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बैनामा प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को नामित किया है। इनमें प्राधिकरण के अवर अभियंता सुधीर गुप्ता एवं आशीष सक्सेना, प्रधान लिपिक श्रीपाल और उप जिलाधिकारी सदर द्वारा नामित राजस्व लेखपाल शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed