{"_id":"620fe2abef75d9484f7951c9","slug":"development-authority-did-demolition-in-four-illegal-colonies-saharanpur-news-mrt577475898","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास प्राधिकरण ने चार अवैध कॉलोनियों में किया ध्वस्तीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास प्राधिकरण ने चार अवैध कॉलोनियों में किया ध्वस्तीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सहारनपुर विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को चार अवैध कॉलोनियों पर जेसीबी चलवाई। उक्त अवैध कॉलोनियां टेलीफोन एक्सचेंज ताहरपुर रोड, ओमेगा सिटी कॉलोनी के पीछे, सेंट्रल पार्क कॉलोनी के पीछे और मवींकला में मिनी बाईपास पर काटी जा रही थी। प्राधिकरण की टीम को देख कॉलोनाइजर मौके से फरार हो गए।
प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि टेलीफोन एक्सचेंज स्थित गांव ताहरपुर में ओमेगा सिटी कॉलोनी के पीछे दो लोगों के द्वारा करीब 20 बीघा भूमि पर सड़क निर्माण कर और बाउंड्रीवॉल कर अवैध कॉलोनी काटी जा रही है। सेंट्रल पार्क कॉलोनी के पीछे भी कुछ लोगों के द्वारा करीब चार बीघा भूमि पर अवैध रूप से कॉलोनी काटी जा रही है। गांव मवींकला के पास मिनी बाईपास रोड पर दो लोगों के द्वारा करीब सात बीघा भूमि पर मिट्टी डालकर सड़कें बनाने का कार्य और कॉलोनी काटने का काम किया जा रहा है। इसके अलावा मवींकला के ही पास मिनी बाईपास पर ही दो अन्य लोगों के द्वारा करीब 12 बीघा भूमि पर अवैध रूप से कॉलोनी काटी जा रही है। चारों कॉलोनियों का वाद विकास प्राधिकरण में चल रहा था। कॉलोनियों को ध्वस्त करने के लिए 18 फरवरी की तिथि लगी थी। शुक्रवार को अधिकारियों को मौके पर भेजकर उक्त कॉलोनियों में हुए निर्माणों को ध्वस्त कराया गया है। उन्होंने अपील की है कि कोई भी व्यक्ति अवैध कॉलोनियों में प्लाट ना खरीदे क्योंकि बाद में प्राधिकरण द्वारा कार्रवाई किए जाने पर उन्हें परेशानी हो सकती है।