फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Despite the strictness of the administration, devotees reached Siddhpeeth

प्रशासन की सख्ती के बावजूद सिद्वपीठ जाने से नहीं माने श्रद्वालु

Mon, 18 Oct 2021 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Despite the strictness of the administration, devotees reached Siddhpeeth
शांकभरी को पैदल जाते श्रद्धालु - फोटो : SAHARANPUR
शाकंभरी (सहारनपुर)। पहाड़ों पर बारिश के चलते मौसम विभाग के अलर्ट एवं प्रशासन की सख्ती के बावजूद श्रद्धालु सिद्धपीठ जाने से नहीं रुक रहे हैं। सोमवार को खोल में पानी आ जाने से श्रद्धालु फंस गए। उन्हें अग्निशमन कर्मियों ने सुरक्षित निकाला।
विज्ञापन

सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी में मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक प्रशासन द्वारा अलर्ट जारी किया गया था। मेला क्षेत्र को खाली कराने के साथ श्रद्धालुओं को सिद्धपीठ जाने से रोकने के लिए कस्बा बेहट, फतेहपुर कलां बस स्टैंड, शाहपुर गाड़ा तिराहे पर पुलिस पिकेट लगा दी गई थी। इसके बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कमी नहीं आई। वे अपनी गाड़ियां सड़क किनारे छोड़ पुलिस की नजर से बचते हुए पैदल मां भगवती के दर्शनों के लिए निकल पड़े। इसके चलते कुछ श्रद्धालु पानी के बहाव में फंस गए। उन्हे अग्निशमन कर्मी अमित रावल एवं प्रवीण कुमार ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला। मेला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं से खोल में न जाने की अपील की जा रही है। वहीं, एसडीएम बेहट दीप्ति देव, सीओ रामकरण सिंह और मेला इंचार्ज विंध्याचल तिवारी भी मेला परिसर में कैंप किए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed