{"_id":"62ed5c32c555ff7f6e5fc600","slug":"despite-the-rain-there-is-no-relief-from-the-heat-waterlogging-bothered-saharanpur-news-mrt600009569","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के बावजूद गर्मी से राहत नहीं, जलभराव ने किया परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के बावजूद गर्मी से राहत नहीं, जलभराव ने किया परेशान
सहारनपुर में सुबह झमाझम हुई बरसात में चन्द्र नगर में हुऐ जलभराव से जाते वाहन
- फोटो : SAHARANPUR
Link Copied
सहारनपुर। महानगर में शुक्रवार की सुबह झमाझम बारिश के बावजूद लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली, बल्कि जगह जगह भारी जलभराव लोगों की परेशानी का सबब जरूर बना रहा। बारिश की वजह से विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचने में परेशानी हुई। ऐसे में कई लोग छाता लेकर बच्चों को स्कूल छोड़ने जाते नजर आए।
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह आसमान में घने बादल छाए हुए थे। करीब साढ़े सात बजे शहर में बारिश हुई हुई। करीब एक घंटा तक झमाझम बारिश के कारण शहर की कई कॉलोनियों और मुख्य मार्गों पर भारी जलभराव हुआ। ओजपुरा और चंद्रनगर में सड़कें पानी से लबालब रहीं। हसनपुर में आईटीसी रोड से सटी गलियों के कई घरों तक में पानी घुस गया। नवीन नगर, नंदपुरी कॉलोनी, प्रकाशलोक कॉलोनी, रामविहार कॉलोनी, मानकमऊ, विल्सन का बाग आदि कॉलोनियों में भी भारी जलभराव हुआ। अंबाला रोड और देहरादून रोड पर सीवर लाइन की वजह से सड़क खोदने की वजह से मिट्टी उखड़ी पड़ी है, जिस पर बारिश की वजह से कीचड़ हो गया। इसकी वजह से वाहनों और पैदल तक यात्रियों को चलने में परेशानी हुई। दोपहर तक के लिए यातायात एक साइड की सड़क से चलाया गया। बारिश के बावजूद लोगों को गर्मी से कोई राहत नहीं मिली। न्यूनतम तापमान 27.5 और अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि एक दिन पहले बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 24.8 और अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। खास बात यह रही कि बारिश बेहट रोड और पुराना कलसिया रोड क्षेत्र की कॉलोनियों में नहीं हुई।
सहारनपुर में सुबह झमाझम हुई बरसात में स्कूली जाते बच्चे- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर में सुबह झमाझम हुई बरसात में औजपुरा में हुआ जलभराव से जाते वाहन- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।