फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Despite Guard Dog at Home, 5 Month-Old Baby Girl in Saharanpur

इशिका हत्याकांड: खूंखार कुत्ता घर में था, फिर भी पांच माह की बच्ची की गला रेतकर हत्या! मां शक के घेरे में

Wed, 28 May 2025 02:55 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 28 May 2025 02:55 PM IST
सार

सहारनपुर में कुतुबपुर कुसेनी गांव में पालतू जर्मन शेफर्ड कुत्ते के बावजूद पांच माह की बच्ची इशिका की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मां से पूछताछ जारी, हत्या में कई रहस्य। पढ़ें ये खबर।
 

विज्ञापन
Despite Guard Dog at Home, 5 Month-Old Baby Girl in Saharanpur
बच्ची का फाइल फोटो व घर में मौजूद कुत्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद के गागलहेड़ी में गांव कुतुबपुर कुसेनी में पांच महीने की बच्ची की हत्या ने सबको झकझोर कर रख दिया है। घर में मौजूद पालतू खूंखार जर्मन शेफर्ड कुत्ते के बावजूद पांच माह की बच्ची इशिका की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना रात में उस समय हुई जब बच्ची मां की बगल में सो रही थी और घर के अन्य सदस्य भी पास ही मौजूद थे।

विज्ञापन


सहारनपुर जनपद के गागलहेड़ी में गांव कुतुबपुर कुसेनी में मंगलवार रात एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई जिसने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया। महज पांच माह की मासूम बच्ची इशिका की उस वक्त गला रेतकर हत्या कर दी गई, जब वह अपनी मां शिवानी पत्नी राजन की गोद में सो रही थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Saharanpur: मां के बगल में सो रही थी मासूम, सुबह लहूलुहान मिली, 5 माह की इशिका की गला रेतकर हत्या 

विज्ञापन
विज्ञापन

रात भर बच्ची अपनी मां के बगल में सोती रही, लेकिन किसी को एक आहट तक महसूस नहीं हुई। सुबह जब शिवानी की नींद खुली तो इशिका बिस्तर पर खून से लथपथ मिली। यह देख परिवार वालों के होश उड़ गए। बच्ची को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

खौफनाक कुत्ते के बावजूद कोई घुसा कैसे?
गांववालों ने बताया कि इस परिवार का जर्मन शेफर्ड कुत्ता इतना आक्रामक है कि कोई पड़ोसी उसके डर से घर में झांकने तक की हिम्मत नहीं करता। कुत्ते ने पहले भी कई लोगों को काटा है और पुलिस के आने पर भी वह टूट पड़ा था, जिससे उन्हें घर में घुसने से पहले रुकना पड़ा। 

मर्डर मिस्ट्री या इनसाइड क्राइम?
जर्मन शेफर्ड यानी खुंखार कुत्ता, पास में परिजन सोए थे और फिर भी बच्ची की हत्या हो गई। इस वारदात के बाद पुलिस को घर के किसी जानकार व्यक्ति की भूमिका पर संदेह है।  पुलिस की जांच का अब परिवार के भीतर की गतिविधियों पर टिकी है।

पुलिस को संदेह, मां से पूछताछ शुरू
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इशिका की मां शिवानी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम ने घर के हर कोने से फिंगरप्रिंट और खून लगे कपड़ों के सैंपल लिए हैं। पुलिस हर एंगल से इस मर्डर मिस्ट्री की परतें खोलने की कोशिश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed