{"_id":"6a00e2d5ee68ccdd50005631","slug":"despite-falling-prices-fewer-customers-are-flocking-to-markets-opting-for-lighter-jewellery-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-175154-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: दाम गिरने के बाद भी बाजारों से कम ग्राहक, हल्के गहनों की ओर रुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: दाम गिरने के बाद भी बाजारों से कम ग्राहक, हल्के गहनों की ओर रुख
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। सोने और चांदी के दामों में रिकॉर्ड तेजी के बाद से गिरावट आई है। पिछले सप्ताहभर से दोनों धातुओं के दाम स्थिर बने हुए हैं। इसके बाद भी सराफा बाजार से ग्राहक गायब से हैं, जो ग्राहक खरीदारी करने आ भी रहे हैं। वह अब हल्के गहनों की मांग कर रहे हैं।
सोने के दाम 1.52 लाख रुपये प्रति दस ग्राम के आसपास चल रहे हैं। इसी तरह चांदी के दाम 2.50 लाख रुपये प्रति किलो रही। चांदी के दाम अपने उच्चतम स्तर चार लाख रुपये से करीब डेढ़ लाख रुपये कम है। इसी तरह सोने के दामों में भी शीर्ष से 30 हजार रुपये का अंतर है। सोने और चांदी के दाम पिछले सप्ताहभर से स्थिर से हैं। इनके दामों में कोई ज्यादा अंतर नहीं है, लेकिन इन सबके बावजूद सराफा बाजार में ग्राहकों की चहल-पहल कम है।
इसके अलावा अब 22 और 24 कैरेट की जगह नौ कैरेट के गहने खरीदे जा रहे हैं। रविवार को नौ कैरेट के दाम करीब 56 हजार रुपये प्रति दस ग्राम रहे। सराफा कारोबारी विभु गोयल बताते हैं कि नौ कैरेट का माल बाजार में आने से ग्राहक इसकी ओर अधिक रुख कर रहे हैं। इसमें करीब साढ़े 37 फीसदी सोना होता है। बाकी अन्य धातुएं होती है। इसके अलावा दाम बढ़ने के असर गहनों के वजन पर भी पड़ा है। पहले जहां लोग आमतौर पर आसानी से चांदी की तीन से चार तोले की चेन पहनते थे, वह अब एक तोले तक आ गए हैं। इसी तरह पहले सोने की पांच से सात ग्राम की अंगूठी बनवाई जाती थी। यह भी घटकर अब तीन से पांच ग्राम हो गई है। तीन ग्राम की भी सोने की चेन बाजार में हैं। इनकी अधिक खरीदारी होती है।