{"_id":"699b4a1f41640efc8d02bacf","slug":"despite-being-on-the-side-of-the-highway-the-drain-is-unpaved-and-there-are-no-arrangements-to-prevent-accidents-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-169996-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: हाईवे किनारे होने के बावजूद कच्चा है नाला, हादसे रोकने के इंतजाम नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: हाईवे किनारे होने के बावजूद कच्चा है नाला, हादसे रोकने के इंतजाम नहीं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नानौता। दिल्ली-यमुनौत्री हाइवे पर जिस नाले में गिरकर महिला की मौत हुई है। वह नाला हाइवे किनारे होने के बावजूद कच्चा है। यही वजह है कि सफाई का उस पर असर नहीं रहता है।
हाईवे की सीसी रोड के एकदम किनारे पर बना यह नाला खाई जैसा नजर आता है, जो छह से साफ फीट चौड़ा और पांच फीट तक गहरा है। कच्चा होने की वजह से इसमें दलदल है, जिसमें मुंह धंसने के कारण रेखा का दम घुंटा और मौत हुई। घटना के दौरान स्थानीय लोगों ने इस पर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि सरकार हाइवे पर करोड़ों रुपये खर्च रही है, लेकिन हाइवे किनारे के नाले को कच्छा छोड़ना और हाइसा रोकने के लिए नाले और सड़क के बीच दीवार तक न बनाना घोर लापरवाही है, जिसकी भेंट महिला चढ़ी है।
स्थानीय लोगों ने नाले को पक्का कराने और ढक्कन रखवाने की मांग की है, जिससे भविष्य में ऐसी घटना न हो। नगर में अन्य नाले भी बिना ढक्कन के खुले हैं।