{"_id":"67e98fdf5a7bb3e1ba02c35a","slug":"designer-from-saharanpur-made-a-wooden-dress-shilpa-shetty-flaunted-it-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-145973-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सहारनपुर के डिजाइनर ने बना दी लकड़ी की ड्रेस, पहनकर इतराईं शिल्पा शेट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सहारनपुर के डिजाइनर ने बना दी लकड़ी की ड्रेस, पहनकर इतराईं शिल्पा शेट्टी
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। वुडन सिटी यानी सहारनपुर का दूसरी पहचान, यहां के कारीगरों की लकड़ी पर की गई नक्काशी हर किसी के दिल पर छाप छोड़ देती है। इन सबके बीच सहारनपुर के डिजाइनर मोहम्मद मजहर ने अपनी प्रतिभा के दम पर बाॅलीवुड में वह कर दिखाया जो काबिलेतारीफ है। मजहर ने बाॅलीवुड अभिनेत्रियों के लिए सहारनपुर की मोल्डेड लकड़ी से ड्रेस ही तैयार कर दी।
मुंबई में चल रहे एक कंपनी के फैशन वीक में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी वुड कार्विंग से तैयार इस ड्रेस पहनकर रैंप पर उतरीं। अभिनेत्री ने मजहर के जिला सहारनपुर संग्रह को पावर ड्रेसिंग की एक नई परिभाषा के रूप में सराहा। उन्होंने कहा कि लकड़ी के साथ काम करना बहुत कठिन है, लेकिन इसे भी ग्लैमरस बना दिया।
n ...जब मां ने कहा दर्जी बनना है तो यहीं पर बन जा : मूलरूप से सहारनपुर के चिलकाना रोड के रहने वाले मोहम्मद मजहर को शुरुआत से ही फैशन का शौक था। इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन डिजाइन में पढ़ाई करने के लिए चंडीगढ़ चले गए। उस समय इस बात का अंदाजा नहीं था कि वह इतने बड़े उद्योग में अपनी पहचान बनाने जा रहे हैं।
विज्ञापन
ग्रेजुएशन के बाद मजहर के कॅरिअर की शुरुआत मामूली रही। उन्होंने बहुत ही कम निवेश कीमत पर कपड़े डिजाइन किए, जो 200 रुपये से भी कम। 2018 में एक कंपनी फैशन वीक में उन्हें बड़ा ब्रेक मिला। आज उनकी ड्रेस की कीमत 50 लाख रुपये भी ज्यादा है। बकौल मजहर, उनकी मां कहती थी जब दर्जी बनना है तो यहीं पर बन जा, लेकिन आज परिवार को गर्व है।
n सलमान, अनुष्का से लेकर तापसी और सोनम के लिए तैयार की ड्रेस : फैशन की दुनिया में आज मजहर एक पहचान बन चुके हैं। अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर, तापसी पन्नू, स्वरा भास्कर, सना खान, कृतिका कामरा और अन्य अभिनेत्री उनके बनाए कलेक्शन को पहन चुकी है। सलमान खान की भारत फिल्म के लिए ड्रेस डिजाइन की। इसके अलावा भी बाॅलीवुड के अन्य सितारों के लिए ड्रेस तैयार कर चुके हैं।