फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Deputy CM surrounded the opposition on every issue

डिप्टी सीएम ने विपक्ष को हर मुद्दे पर घेरा

Sun, 06 Feb 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Deputy CM surrounded the opposition on every issue
जनसभा में उमड़ी भीड़ - फोटो : SAHARANPUR
गंगोह/सहारनपुर। गंगोह में जनसभा के दौरान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा, बसपा और रालोद को हर मुद्दे पर घेरा। डिप्टी सीएम ने किसानों, युवाओं, व्यापारियों, महिलाओं, उद्यमी सहित प्रत्येक वर्ग के उत्थान की बात कही। इसके साथ ही सपा, बसपा, रालोद व कांग्रेस पर जनता के साथ धोखा करने के आरोप लगाए। जनसभा में मुस्लिम और सिख समाज के लोग भी शामिल हुए।
विज्ञापन

धुआं उठने से मचा हड़कंप
उप मुख्यमंत्री के आने से पूर्व किसी ने जनसभा के नजदीक ही कूड़े में आग लगा दी। इससे प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पानी डालकर आग को बुझाया।
विज्ञापन

ह रहे मौजूद
पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जसवंत सैनी, कैराना सांसद प्रदीप चौधरी, पूर्व विधायक महिपाल सिंह समेत पदाधिकारियों ने भी विचार रखे। इस दौरान जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी, पूर्व विधायक डाक्टर सुशील चौधरी, गंगोह से भाजपा प्रत्याशी कीरत सिंह, अभय चौधरी, केके पुंडीर, पूर्व विधायक अशोक कंसल, मेला राम पंवार, जसवंत कश्यप, योगेश रोहिला, ईश्वर दयाल गोयल, शाहीन अब्बास, जितेंद्र जागलान, नीरज अग्रवाल, सतपाल चौधरी, राजेश काका, गगन गर्ग, सुबोध चौधरी, राकेश आर्य, पूनम शर्मा, राजेश काका, सुशील चौधरी, संजय चौधरी, रामदास सैनी, प्रेमचंद सैनी, जितेंद्र जागलान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्मृति चिह्न देने की मची रही होड़
उप मुख्यमंत्री को स्मृति चिह्न देने को पदाधिकारियों में होड़ मची रही। भाजपाइयों ने हनुमान जी मूर्ति व गदा भेंट की।
भाजपा में हुए शामिल
जिला अध्यक्ष डाक्टर महेंद्र सैनी ने नकुड़ विधानसभा से आजाद समाज पार्टी के उम्मीदवार सोनू सैनी और पूर्व जिला पंचायत सदस्य चौधरी शिवराज सिंह के भाजपा में शामिल होने की घोषणा की।

गंगोह में मंचासीन नेतागण

गंगोह में मंचासीन नेतागण- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed