फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Deputy CM Keshav Prasad Maurya targeted Rahul Akhilesh and said culprits of Prayagraj massacre will punished

UP: राहुल-अखिलेश पर खूब गरजे केशव प्रसाद मौर्य, बोले- प्रयागराज हत्याकांड के दोषियों को नहीं बख्शेगी सरकार

Thu, 16 Mar 2023 06:24 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 16 Mar 2023 06:24 PM IST
सार

Saharanpur News : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान केशव ने कहा कि प्रयागराज हत्याकांड के दोषियों को सरकार नहीं बख्शेगी।

विज्ञापन
Deputy CM Keshav Prasad Maurya targeted Rahul Akhilesh and said culprits of Prayagraj massacre will punished
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रयागराज हत्याकांड के दोषियों को सरकार बख्शेगी नहीं। कानून के दायरे में उन्हें सजा दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी विदेश में भारत को बदनाम कर रहे हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर उप-मुख्यमंत्री ने तंज सकते हुए कहा कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, उन्हें इलाज कराना चाहिए।

विज्ञापन


विज्ञापन


सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अपराध शून्य उप्र तो नहीं हुआ है, मगर कानून का राज कायम है। सरकार अपराधियों को छोड़ेंगी नहीं। अपराधियों को कानून के कटघरे में खड़ा करके जैसा अपराध किया है, उसी के अनुसार कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। 2016 तक अपराधी पुलिस पर हावी रहते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सहारनपुर की कई थाना चौकियों में शाम होते ही बदमाशों के खौफ से ताला लटक जाया करता था, लेकिन जब से भाजपा सरकार सत्ता में आई है, आज तक भी थाना चौकियों में ताले नहीं लगे हैं।

यह भी पढ़ें: महंगाई की ऐसी मार: फिर चूल्हे के धुएं में घुट रहीं महिलाएं, कबाड़ हो रहे गैस सिलिंडर, हैरान कर देगी ये रिपोर्ट

उप-मुख्यमंत्री ने कहा, राहुल गांधी विदेश में जाकर भारत का दुष्प्रचार कर रहे हैं। विदेशों में यह कहते फिर रहे हैं, भारत में लोकतंत्र नहीं है। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा, समाजवादी पार्टी में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार था और गुंडागर्दी भी अपने चरम पर थी। अब जब से भाजपा सत्ता में आई है तब से भ्रष्टाचार खत्म हो चुका है और एक भी दंगा डबल इंजन की सरकार में नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें: Deoband: महबूबा मुफ्ती के शिवलिंग पर जलाभिषेक से आगबबूला हुए उलमा, बोले-ये इस्लाम के खिलाफ

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव यदि इसी प्रकार समाजवादी पार्टी को चलाते रहे तो आने वाले दिनों में यह समाप्त वादी पार्टी बन जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की थीम पर काम किया है और कर रही है। दावा किया कि निकाय चुनाव और 2024 के चुनाव में भाजपा ही विजयी होगी। भाजपा को और अधिक सीटें हासिल होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed