फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya will come on Friday

Saharanpur News: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को आएंगे

Thu, 18 May 2023 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 18 May 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya will come on Friday
सहारनपुर। महाराजा भगीरथ जयंती भव्य रूप से मनाए जाने को बुधवार को विशाल सैनी सभा की बैठक में रूपरेखा तैयार की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मान सिंह सैनी ने कहा कि 19 मई को जनमंच सभागार में कार्यक्रम होगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शामिल होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री जसवंत सैनी रहेंगे। इसके अलावा कई जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान डाक्टर महेंद्र सैनी, नरेंद्र सैनी, चंद किशोर सैनी, दीपक सैनी, नमन सैनी, मांगेराम सैनी, संजय सैनी मौजूद रहे।

उपमुख्यमंत्री का आया कार्यक्रम
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 12 बजकर 16 मिनट राजकीय विमान से सरसावा हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। इसके बाद कार के माध्यम से सर्किट हाऊस जाएंगे, जहां पर पार्टी पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियाें से वार्ता करेंगे। तत्पश्चात एक बजकर पांच मिनट पर कलेक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक लेंगे। बैठक के बाद पत्रकार वार्ता करेंगे। इन सबके बाद वह जनमंच में भगीरथ जयंती कार्यक्रम शामिल होंगे। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि उप मुख्यमंत्री का कार्यक्रम आ गया है। वह 19 मई को सहारनपुर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed